बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. को अपने वाराणसी सेंटर में बेहतरीन क्लिनिकलपरिणाम और संवेदनशील केयर प्रदान करते हुए एक वर्ष पूरा हुआ

सुरभी चतुर्वेदी की रिपोर्ट

वाराणसी: सी. के. बिरला ग्रुप द्वारा भारत की सबसे विश्वसनीय और सबसे तेजी से बढ़ती हुई आई. वी. एफ. चेन, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. के वाराणसी सेंटर को काम करते हुए 1 वर्ष पूरा हो गया है। 2022 में शुरू हुए इस सेंटर ने न केवल वाराणसी बल्कि आस-पास के क्षेत्रों जैसे आज़मगढ़ मिर्ज़ापुर, बधोई, गाज़ीपुर, बदलापुर, बलिया और बिहार-बक्सर एवं सताराम के पूर्वी हिस्से में संपूर्ण फर्टिलिटी केयर और विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर की मदद से अनेक दंपत्तियों का माँ-बाप बनने का सपना पूरा किया है। एक साल पूरा होने की ख़ुशी में बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में कंसल्टैंट, डॉ. दीपिका मिश्रा के साथ कई दंपत्तियों ने
हिस्सा लेकर माँ-बाप बनने के अपने अभूतपूर्व सफ़र के बारे में बताया। डॉ. मिश्रा ने एक 36 वर्षीय महिला के
दिलचस्प केस के बारे में भी बताया, जो कई मेडिकल समस्यायों के साथ सेकंडरी सब-फर्टिलिटी से पीड़ित थी, और इस वजह से उसके कई आई. वी. एफ. चक्र विफल हो चुके थे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. की विशेषज्ञता से किस प्रकार उस महिला का सपना पूरा हुआ, और अब वह फिर से माँ बनने वाली है। इस 36 वर्षीय मरीज़ को फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज, अनियमित माहवारी और हाइपर थाईरॉयडिज़्म की शिकायत थी, और वह 10 वर्षों से सब-फर्टिलिटी की शिकार थी, जिसके कारण फर्टिलिटी की समस्याएं बढ़ गई थीं और उसका आई. वी. एफ. चक्र विफल हो रहा था। इस महिला और उसके पति का इलाज कंट्रोल्ड ओवेरियन स्टिमुलेशन (सी. ओ. एस.) और इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन (आई. सी. एस. आई.) द्वारा किया गया जिसके बाद फ्रोजन एम्ब्रायो ट्रांसफ़र (एफ. ई. टी.) किया गया। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की टीम ने 21,000 से ज़्यादा
आई. वी. एफ़. चक्रों के अपने संयुक्त अनुभव के साथ, उनका इलाज एक कस्टमाइज्ड योजना द्वारा किया, जिससे सालों की निराशा के बाद वह महिला गर्भधारण करने में सफल हो सकी। इस कार्यक्रम में बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. अनेक उपलब्धियों और मरीज़ों की कहानियों के बारे में बताया गया, और क्लिनिकल ​​उत्कृष्टता एवं मरीज़ पर केंद्रित केयर के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। दंपत्तियों के चेहरे की ख़ुशी उनके सामने आयी चुनौतियों और बाधाओं के साथ उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़ता की

कहानी बयां कर रही थी। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. ने अपनी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता के साथ उन्हें
माता-पिता बनने का सुख प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस केस के बारे में डॉ. दीपिका मिश्रा, कंसल्टैंट – बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. ने कहा, “बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. माता-पिता बनने के इच्छुक दंपत्तियों को उच्च गुणवत्ता की पर्सनालाइज्ड इलाज प्रदान करके संभावनाओं के द्वार खोलता है। कम लागत में अपने आधुनिक उपचारों की विस्तृत श्रृंखला, अत्याधुनिक सुविधाओं,
और अनुभवी चिकित्सा टीम के साथ हमने लगातार दंपत्तियों को फर्टिलिटी सेवाएं प्राप्त करना आसान बनाया है। प्रेगनेंसी टेस्ट पॉज़िटिव आते ही यह दंपत्ति खुशी और कृतज्ञता से भर गया, क्योंकि वो एक दशक से सब-फर्टिलिटी
का शिकार थे, और उनके दो आई. वी. एफ. चक्र विफल हो चुके थे। आज यहाँ मौजूद दंपत्तियों से आधुनिक
फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और संवेदनशील इलाज प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। यही हमारे ब्रांड का सार है। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे दंपत्तियों को किफ़ायती पैकेज में विश्वसनीय उपचार और संवेदनशील व भरोसेमंद केयर प्रदान करता है। इसने बहुत कम समय में ही 85% से अधिक दंपत्तियों
को गर्भधारण करने में समर्थ बनाया है, जो इस उद्योग में अग्रणी परिणाम हैं।

Translate »