- आधा दर्जन ग्राम प्रधानो ने निकाली प्रभात फेरी, आमजन को दिया सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलने का संदेश।
गुरमा,सोनभद्र। सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलकप में सम्राट अशोक की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई। उसमे बाद प्रभात फेरी निकाल कर सम्राट अशोक के पद चिन्हो पर आम लोगो संदेश दिया गया वक्ताओं ने बताया कि सम्राट अशोक एक महान शासक थे सम्राट अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व में हुआ था उनके पिता का नाम बिंदुसार तथा माता का नाम सुभद्राँगी था। सम्राट अशोक बचपन से ही तेज दिमाग के एक होनहार थे अपने पिता के बाद जब सम्राट अशोक ने

राजगद्दी संभाला तो अपने पिता के राज्य के साथ-साथ तमाम छोटी-छोटी राज्यों को अपने राज्य के अधीन कर लिया सम्राट अशोक ने 261 ईसा पूर्व में कलिंग पर चढ़ाई करके विजय प्राप्त किया कलिंग के युद्ध में करीब एक लाख से ज्यादा लोग मृत्यु प्राप्त हो गए और कम से कम डेढ़ लाख लोग घायल हो गए। कलिंग युद्ध के इस भीषण नरसंहार से विचलित होकर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और युद्ध की नीति छोड़कर धर्म की नीति अपनाई और अपने पुत्र एवं पुत्री को बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए श्रीलंका में भेजा जिसके द्वारा पूरे विश्व में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार हुआ सम्राट अशोक

ने अपने शासनकाल में तमाम शिलालेखों का निर्माण करवाया सम्राट अशोक के द्वारा ही बनवाया गया शिलालेख आज भी हमें जगह जगह प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर पुर्व प्रधान बेलकप धर्मेन्द्र मौर्य, वर्तमान बेलकप प्रधान संजय सिंह,पईका प्रधान विजय शंकर मौर्य, रजधन प्रधान आजाद कुशवाहा, प्रधान महुआँव कला रामआसरे भारती,प्रधान चिरहुली अनिल कुमार,नागेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, महावीर मौर्य, कृष्ण मुरारी मौर्य, सच्चिदानंद मोर्य,नंदलाल मौर्य, संत कुमार मौर्य,कन्हैया मोर्य, शिव कुमार मौर्य,भागीरथी मौर्य,रविंद्र कुमार मौर्य लल्लन सिंह मौर्य, अशोक मोर्य, राजेश मौर्य रणजीत मोर्य, आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal