यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है।

यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है।

अनपरा तापीय परियोजना में  24 ओबरा तापीय परियोजना के 25 लोगो पर fir दर्ज

सोनभद्र।सोनभद्र में विधुत कर्मियों के हड़ताल को लेकर अनपरा तापीय परियोजना में  24 लोगों के नाम FIR हुआ है।वही ओबरा तापीय परियोजना में 25 लोगो पर fir हुआ है।यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है वो किसी भी सूरत में हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। कर्मचारियों के शोषण पर हड़ताल अनिश्चितकालीन में तब्दील हो जाएगी और जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत 22 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा समिति के पदाधिकारी जय प्रकाश, प्रभात, सीवी उपाध्याय, जीवी पटेल, जितेन्द्र सिंह गुर्जर और वसीम अहमद को निलंबित कर दिया। इन पर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप है।सरकार ने हड़ताल से निपटने के लिए आउटसोर्सिंग और संविदा पर प्रदेशभर में तैनात करीब हजारो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। फिर भी कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हैं। गुरुवार रात 10 बजे से शुरू हुई 72 घंटे की हड़ताल के शुरुआती 60 घंटे में प्रदेशभर में करीब 30 लाख से ज्यादा कस्टमर बिजली कटौती से परेशान रहे हैं।अभी विभाग पर एक लाख करोड़ का घाटा’
ऊर्जा मंत्री ने कहा, “कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया था। ऐसे लोगो को चिह्नित कर के कार्रवाई की जा रही है। हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं। बिजली विभाग अभी तक एक लाख करोड़ का घाटा चल रहा है। 80 हजार करोड़ का बैंक का लोन चल रहा है। 5 साल से बोनस नहीं दिया गया।”उन्होंने कहा, “यूपी 28000 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। मौसम के चलते मांग आधी है। तमाम बिजली संगठन हड़ताल से अलग हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्थित है। जिन संगठन के कर्मचारी बाधा पैदा कर रहे हैं, उन्हें नौकरी से हटाया जा रहा है। चाहे कोई जन्म स्थान में हो, जंगल में हो, नदी में हो, आकाश में हो या पाताल में।

हम खोज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हाईकोर्ट ने गंभीरता से हड़ताल पर रोक लगाने की बात कही है। लेकिन अभी भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के लोग मान नहीं रहे हैं। दुर्भाग्य का विषय है। उच्च न्यायालय ने अवमानना का नोटिस दे दिया है।’


ऊर्जा मंत्री और सयुंक्त संघर्ष समिति की वार्ता संगम गेस्टहाउस मालएवन्यू मे फिर से शुरू हो रही है।

Translate »