ओम प्रकाश रावत
विंढमगंज सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में ज्ञानदायिनी माता सरस्वती की पूजा के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने नाचते गाते जयकारे के साथ माता की प्रतिमा को जलाशयों में विसर्जित किया। इसके पूर्व माता की झांकी यात्रा निकाली गई और भक्त एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जलाशयों तक पहुंचे। मां वीणा वादिनी की गुरुवार को विधि विधान से पूजा

अर्चना की गई थी। विंढमगंज क्षेत्र में सैकड़ों से अधिक स्थानों पर पंडाल निर्माण कर मूर्ति स्थापित की गई। पुरोहितों को बुलाकर विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की गई। दूसरे दिन शुक्रवार को युवाओं ने माता की आरती उतारी और विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी। दोपहर बाद विभिन्न वाहनों से माता की झांकी निकाली। ट्रैक्टर ट्राली, रिक्शा ट्राली,

पिकअप आदि को सजाया। इस पर माता की मूर्ति रखी और जयकारा लगाते हुए झांकी यात्रा निकाली। डोल बाजा, डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा पुरे इलाके का भ्रमण किया। इसके बाद सतत्वाहनी नदी में पहुंच कर माता के प्रतिमा को जल में

समर्पित कर दिया।महिला नदी सहित अन्य स्थानों पर दोपहर बाद से देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।इस दौरान जलाशयों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। विसर्जन के दिन भी माता की पूजा कर भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal