श्री गुरु नानक देव जी की जयन्ती गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई

आदित्य सोनी

रेणुकूट (सोनभद्र)। रेणुकूट स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी की जयन्ती के उपलक्ष में दिल्ली से पधारे रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन कराया गया। शबद कीर्तन के दौरान स्थानीय नगरवासियों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि सिक्खों के प्रथम गुरू गुरू

नानक देव जी ने अपने समय में हिंदू समाज पर समान रूप से प्रभाव डाला था। सामाजिक और जीवन से संबंधित कुरीतियों को खत्म करने उपदेश देने के साथ उन्होंने ईश्वर प्राप्ति की ऐसी आध्यात्मिक राह दिखाई थी जो आम लोगों के लिए सहज थी। गुरु नानक देव जी की जन्मतिथि कार्तिक पूर्णिमा के दिन

मानी जाती है। सिख समुदाय के लोग इसी दिन उनका जन्मदिन प्रकाशोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस उपलक्ष में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया लंगर का प्रसाद बनाने में सिख समुदाय की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, थाना पिपरी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी सहित सिख समुदाय एवं सभी धर्मों के लोग लोग उपस्थित रहे।

Translate »