
विंढमगंज-सोनभद्र(ओमप्रकाश रावत)। सततवाहनी छठ घाट के मैदान में आयोजित विजय मेला में असत्य पर सत्य के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतला को राम, लक्ष्मण भूमिका में बने बालक ने दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ घाट मैदान में आयोजित की गयी थी। शाम छह बजे से आतिशबाजी का दौर आरम्भ हो गया था। आतिशबाजी न सिर्फ मैदान परिसर में नहीं, बल्कि आस पास गांव के अन्य

लोगों ने भाग लिया पुरे क्षेत्र में जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे आतिशबाजी से पुरा मैदान रोशन हो रहा था। मां दुर्गा की प्रतिमा आते ही रावण दहन संचालन समिति ने पुतला दहन किया गया। प्रतिमाओं के देर से पहुंचने के कारण निर्धारित

समय से कुछ देर में पुतला दहन किया गया। आतिशबाजी इतना ज्यादा हुआ जिससे दर्शक हल्ला कर झुमने लगे सारे लोग जिनके पास मोबाइल था टॉर्च जला के नारे लगा रहे थे मानो पूरा मैदान तारों से जगमगा गया। मनोरम दृश्य देखने लायक था वहीं पर मौजूद प्रशासन कि टीम शांति व्यवस्था में लगे हुए थे। राम और रावण की आवाज में बोलने वाले

एडवोकेट आशीष कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू व वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने लोगो को काफी आकर्षित कर रहे थे लग रहा था राम और रावण आपस में वार्तालाप कर रहे हैं। रावण दहन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार केसरी, उपाध्यक्ष विकास कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष नंद किशोर कुमार गुप्ता, संयोजक मोनू कुमार जायसवाल, उप संयोजक सौरभ राज, संरक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार ,प्रभात कुमार, नंदलाला केशरी, उदय जायसवाल, पप्पू गुप्ता, सुमन गुप्ता, सत्यम जायसवाल, ओम रावत, अजय गुप्ता, विकास संग हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे!
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal