नाई समाज के उत्थान पर चर्चा, संगठन के विस्तार पर किया गया विचार

सत्यदेव पांडे


चोपन-सोनभद्र। स्थानीय काली मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को नाई समाज की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाई समाज के जिलाध्यक्ष झल्लन शर्मा थे। बैठक में तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाज के उत्थान व सम्मान के लिए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। झल्लन शर्मा ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की रणनीति व कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष शर्मा ने बताया कि समाज में कुछ सफेदपोश ऐसे आ गए जो हमारे साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। हम लोगों को समाज में नीच दिखाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब हम लोगों को मुखर होना पड़ेगा और

यह तभी संभव होगा, जब हम एक मंच पर एक साथ आएंगे कहा कि जिस तरह पैरा मिलिट्री,आर्मी, पीएसी में नाई समाज के लिए रिक्त पद रहता है, वैसे ही प्रत्येक थाना में नाई के लिए एक पद आरक्षित होना चाहिए। कहा कि बेटा हो या बेटी दोनों को शिक्षित करें। जिससे बच्चे देश के विकास में सहभागिता कर सकें। नाई समाज के लोग जागरूक बनें। अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और शिक्षित बने। बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है। नाई समाज से कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए। नाई समाज अपने इतिहास को जाने और उस पर चलने का संकल्प लें। राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली बनने की जगह समाज में अलग अलख जगाते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाएं तथा खुद जागरूक बनते हुए अपने आने वाली पीढ़ी को भी जागरूकता का मंत्र दें। इस मौके पर मैनेजर शर्मा, विनोद शर्मा, विष्णु शर्मा, रविंद्र ठाकुर, अशोक शर्मा, अमरेश शर्मा, विश्राम शर्मा, जवाहर लाल शर्मा, मुन्ना शर्मा, चंदन ठाकुर, श्याम नारायण शर्मा, संजय शर्मा, चंदन शर्मा, कमलेश शर्मा, सुरेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Translate »