
सिगरौली।सर्व कल्याण के लिये हिंडालको महान ने महेश्वर मंदिर में शिव का किया रुद्राभिषेक।
सावन में शिवजी की पूजा के लिए सावन माह सबसे उत्तम माना जाता है। इस माह शिवजी की उपासना से वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। लेकिन इसी के साथ सावन में शिवजी की पूजा करने से नवग्रहों से भी शांति मिलती है।हिंडालको महान के विस्थापित कालोनी मझिगवां में स्थित महेश्वर मंदिर में हिंडालको महान के सी.एस.आर.विभाग के सदस्यों द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया,जिसमे पूरे विधि विधान से जलाभिषेक किया गया इसमे हिंडालको महान के सी.एस.आर.प्रमुख संजय सिंह,विजय वैश्य,धीरेंद्र तिवारी,शीतल श्रीवास्तव, बीरेंद्र पाण्डेय,भोला वैश्य,देवेश त्रिपाठी,प्रभाकर वैश्य शामिल हुये, पूजा के पश्चात हवन यज्ञ में मानव संसाधन प्रमुख विश्वनाथ मुखर्जी व उनके साथ ब्योमकेश मोहंती व जमाल अहमद ने आहुति देकर सर्व कल्याण की कामना की,धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवजी को सृष्टि का नियंत्रक माना गया है। इसलिए उनकी उपासना करने से किसी भी चीज को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में शिवजी की पूजा से सभी नवग्रहों को भी शांत किया जा सकता है। सावन माह शिवजी की विशेष पूजा से नवग्रहों से शांति मिलती है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal