गांव को कुपोषण मुक्त बनाने वाले प्रधान किए जाएंगे सम्मानित: जिलाधिकारी

कहां- मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी को प्रधानगण दें जनांदोलन का रूप

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आम जन को लाभान्वित करने एवं ‘‘मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी‘‘ अभियान को सफल बनाने हेतु विकास खंड राबर्ट्सगंज, चतरा, घोरावल एवं करमा के सभी ग्राम प्रधानगणों के साथ गुरुवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान को जन आंदोलन के रूप में बदलने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को

मिल-जूल कर सामूहिक प्रयास करना होगा और गांव के प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक करना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग करने से कितने प्रकार की हानियां होती हैं। गांव में प्लास्टिक के जरिये उत्पन्न होने वाली जो समस्याएं हैं, उसके निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी घरों पर एक-एक बोरी टांग के प्लास्टिक के निस्तारण के लिए मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी का एहसास घर के सभी लोगों को कराया जाना है। घर पर ही हम प्लास्टिक को एकत्रित कर ले वह प्लास्टिक बाहर खुले वातावरण में ना आए। प्लास्टिक बाहर आने से वह नालियों में तालाबों में नदियों में तथा पशुओं के द्वारा खा जाने से उनकी मौत भी होती है जिससे प्लास्टिक पूरे वातावरण के लिए नुकसान दायक है। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए भी गांव में जो भी कुपोषित बच्चे हैं उनका विशेष देखरेख करें तथा अपने नेतृत्व में गांव से कुपोषण मुक्त करने में सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी सौरव गंगवार ने सभी ग्राम प्रधान का इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया तथा गांव से जुड़ी सभी समस्याओं को निस्तारण हेतु आश्वासन दिया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने कहा प्रत्येक माह 20 से 25 तारीख को इस प्लास्टिक के संग्रहण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा इससे प्लास्टिक को एकत्र कर उसको निस्तारण हेतु भेज दिया जाए।  बैठक में विकास खंड राबर्ट्सगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपा शंकर शुक्ल, एडीओ चतरा सुधाकर राम, एडीओ करमा बृजेश सिंह, एडीओ घोरावल चंद्रदेव पांडेय, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह डीपीसी किरन सिंह एवं अनिल केसरी उपस्थित रहे।

Translate »