
वर्ष 2022 के जनवरी एवं फरवरी माह में 2020 की अपेक्षा
जाचों की संख्या में क्रमशः 54 एवं 63 प्रतिशत की वृद्वि
वर्ष 2021 में गत वर्ष की अपेक्षा 35 प्रतिशत हुई अधिक जांच
लखनऊ: 29 मार्च, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलिस की विवेचना में वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित साक्ष्यों को बढ़ावा दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया किं लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, प्रयागराज, झॉसी व गोरखपुर की विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं द्वारा वर्ष 2020, 2021 एवं 2022 में फरवरी मास तक की गयी जॉचों की रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई है। उन्होंने प्रदेश में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के क्रियाकलापों की समीक्षा कर इस दिशा मे और अधिक तेजी लाने के निर्देश दियेे है।
समीक्षा के अनुसार उक्त जनपदों की विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में वर्ष 2020 में जहां 1891 जांच के मामलों का निस्तारण किया गया वही यह संख्या वर्ष- 2021 में 2562 थी, जो कि 35 प्रतिशत अधिक है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal