सोनभद्र। सपा नेता पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। जिस मामले में उनका लेना देना नहीं है उसमें •ाी जबरन फंसाया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। चुनाव में हार जीत लगी रहती है। इसका यह मतलब नहीं है कि विपक्ष के नेतओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाला जाए। तेलगुड़वा विवाद में पुलिस ने यहीं किया है। जो व्यक्ति अपने घर में था उसे घटना में शामिल बताकर जेल में डाल दिया गया।
बताते चलें कि दस मार्च को मतगणना समाप्त होने के बाद चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड्वा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए संगीन धराओं में मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को जेल •ोज दिया। सपा नेता अविनाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष विजय यादव के साथ बुधवार को डाला स्थित आमिल बेग के आवास पहुंचकर उनके परिजनों और मारपीट में घायल दूसरे पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी लेते हुए उनकी मदद का •ारोसा दिलाया। बातचीत के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी आमिल बेग ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दिया और पुलिस ने उन्हें घटना में शामिल बताकर जेल •ोज दिया। जबकि वे उस समय अपने घर पर थे इसके तमाम साक्ष्य मौजूद हैं। लेकिन पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें जेल •ोजा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर मारपीट में घायल दूसरे पक्ष की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। कहा कि पार्टी के पदाध्किारी आमिल बेग को राजनीतिक द्वेष बस फंसाया गया है इसे पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का शोषण उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष में हम पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर अफजल बेग, सिंकंदर बेग, पिंटू साहनी, पारस यादव, मंगला जायसवाल, उमेश मेहता आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal