Wednesday , September 16 2026

शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ 3 आरोपी का किया चालान।

सोनभद्र।शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ 3 आरोपी का किया चालान। चुनाव पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियो एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व निर्माण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल नेतृत्व में शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा मय हमराही एसआइ राजेश मौर्या,एसआइ वंशराज यादव,हेड कांस्टेबल शोभनाथ,संतोष कुमार,राहुल पटेल,दिव्येश कुमार, सुरेश यादव,केवल कुमार,राहुल सरोज,अमित चौहान,महिला कांस्टेबल किरन यादव,महिला कांस्टेबल उमा सिंह आदि की टीम गठित कर राजकिशन कालोनी में दबिश दिया गया तो आरोपी साजन हासदा,लोसो मरांडी,मातू किसको के कब्जे 215 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 9 भट्टी मय उपकरण बरामद हुआ,5 कुन्तल लहन नष्ट किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 16 /2022 आइपीसी की धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।

Translate »