
सत्यदेव पांडेय
चोपन-सोनभद्र- लोक आस्था का महापर्व छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का त्योहार गुरुवार को सकुशल संपन्न हो गया तीन दिनो के कठिन निराजल ब्रत के बाद जैसे ही भगवान भास्कर की लालिमा पहाड़ों को चिरती हुई बाहर निकली आस्था का हुजुम अपने को रोक नहीं पाया पुत्र की दीर्घायु की कामना लिए व्रती महिलाओं ने उदित भगवान भास्कर को गाय के दूध से अर्घ्य देने के बाद अपने परिजनों के साथ सामूहिक रुप से हवन पूजन किया इसके साथ ही सूर्य उपासना का व्रत समाप्त हो गया। एक बार फिर आस्था हर पहलू पर भारी रहा कुछ ऐसा भी दृश्य देखने को मिला जहाँ पुरुषों व महिलाओं द्वारा घाट स्थल पर दंडवत करते हुए पहुंचे, हालांकि उससे कम रोमांच आम आदमियों मे नहीं था मौजूद लोगों ने दंडवत करते हुए व्रतियों के सामने स्वय के संसाधनों से सफाई करते नजर आए क्या छोटा क्या बड़ा हर कोई आस्था के इस सैलाब में अपने अपने अंदाज से गोते लगाते हुए देखे गए। सोन नदी के तट पर पूरी रात झालरों कि टिम टिमाहट व हाई मास्क लाइटो की प्रकाश से सोन नदी की लहरें मानो अठखेलिया खेल रही हो आस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देना और उदित भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की इंतजार में रात कब गुजर गई पता ही नहीं चला छठ घाट को सवारने और सजाने मे नगर पंचायत के न कर्मचारीयो ने अथक मेहनत किया वही स्थानीय बच्चो द्वारा छठघाट पर सजाई गई रंगोली तथा सेल्फी प्वाइंट लोगो के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। छठ घाट पर नगर पंचायत, भाजपा मंडल चोपन तथा समाजसेवी संगठनो द्वारा निःशुल्क दुध और चाय की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के सकुशल समापन के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अली ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिसाषी अधिकारी महेंद्र सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, राम सुंदर निषाद, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, संतोष सिंह डम्पू, प्रदीप अग्रवाल, डा. सत्येंद्र आर्य, महानंद पाण्डेय, रोहित विंद, सुनील सिंह गोंड़, पं. शितलेश मिश्रा, जितू सिंह, बब्बू पाण्डेय, बंटी सिंह, गणेश तिवारी, तिर्थराज शुक्ल, महेंद्र केशरी सहित भारी संख्या में लोग बाग मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम का संचालन सभासद कुशल सिंह व पत्रकार विनित शर्मा ने किया वहीं घाट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक के. के सिंह अपने पूरे दलबल के साथ घाट क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal