बेसहारों का सहारा बना वृद्धा आश्रम,औलादों के ठुकराये वृद्धो की करुणा भरी बातों से छलके आंसु

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य राजमार्ग स्थित सलखन वृद्धा आश्रम में वृद्ध दिवस की तैयारी चल रही थी। वहीं वृद्ध आश्रम में रह रहे बताया कि कि वृद्घो ने अपने घरों और अपने बच्चों के बेरुखी, बेरहमी से घर से धक्के मारकर बाहर निकाल देने की करुणा भरी बातें सुनकर उपस्थित लोगों की आंखों से आंसु छलक आए। बताते चलें कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम जहां वृद्ध दिवस की तैयारी कर रही हैं वहीं स्थानीय लोगों ने व्यवस्था देखने गेट के अंदर गये तो कुछ वृद्धो से बातों के दौरान अपने जीवन कटु सच्चाई बताते हुए राम प्यारे 65वर्ष पुत्र स्व सीताराम निवासी नौडिहा थाना पन्नुगंज ने बताया कि हमारे तीन लड़के और दो लड़कियां हैं सभी लड़कियां विवाहिता होने के पश्चात जब अपने घर चली गई तो तीनों लड़कों ने खाना पीना बंद कर घर से बाहर निकाल दिया कुछ दिनों सड़कों पर गैरों से सहारा मांगते रहे अब आश्रम में सहारा लिया हुआ हूं पत्नी की बच्चों के बेरुखी से दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसी तरह राम-लखन 75 वर्ष पुत्र स्व हुमेल निवासी गौरी केकराही ने कहा कि दो बेटी, दामाद सभी दोनों ने घर से बाहर निकल दिया आज आश्रम में सहारा लिया हूं। इसी क्रम में विक्रम 78वर्ष पुत्र रामधनी निवासी तिवारीपुर चन्दौली ने कहा कि एक ही लड़का हैं पैसा मांगने पर घर से बाहर निकाल दिया। इसी तरह जयश्री 80वर्ष पुत्र स्व चन्दुराम निवासी बरवाडीह कोन लड़कों ने जगह जमीन पैसा लेकर घर बाहर दिया,आज हम सभी बेसहारों का सहारा वृद्धा आश्रम बना है। उक्त सम्बन्ध में राम प्रसाद मैनेजर ने बताया कि वृद्ध आश्रम 150 बेड का है, अधिकांश महिला, पुरुष वृद्ध लोकल है वृद्धा आश्रम में अभी 60 वृद्ध मौके पर है।

Translate »