लोकतंत्र के रक्षक हमारे गौरव: दीपक गोंड

ओबरा-सोनभद्र (सतीश चौबे)- घर पहुँचकर आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भाजपा ने किया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक सिंह गोंड ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक हमारे गौरव हैं। विश्व के

विशालतम लोकतंत्र की हत्या की कोशिश को पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष ने विफल कर दिया था, जिन्हें युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। आजादी के लड़ाई के बाद आज के दिन देशभर में थोपे गए आपातकाल का विरोध किया गया था। आपातकाल की वर्षगांठ लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार व कवि नरेंद्र

नीरव, लोकतंत्र सेनानी कैलास जायसवाल को उनके घरों पर पहुँचकर गजरा पहनाकर अंगवस्त्रम बहुत किया गया। इस मौके पर नीरव ने समकालीन प्रेरणा गीत भी सुनाया कहा कि जयप्रकाश का बिगुल बजा तो जाग उठी तरुणाई है। तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है ।सावधान! पद या पैसे से होना है गुमराह नहीं। सीने पर गोली खा कर भी निकले मुंह से आह नहीं। ऐसे वीर सपूतों ने ही देश की लाज बचाई है।तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है। यह गीत सुन सम्मान करने पहुँचे भाजपा के लोग भी भाव-विभोर हो गए। सम्मानित करने वालों में मण्डल अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल, मण्डल उपाध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, मण्डल कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, मंडल आईटी संयोजक आदर्श सिंह आदि शामिल रहे।

Translate »