सोनभद्र।22 मार्च 2021 पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं पानी पेड़ बचाओ अभियान के सयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन तहसील परिसर में आयोजित की गई !

गोष्ठी की अध्यक्षता संतोष चतुर्वेदी ने किया ! गोष्ठी में अपना विचार रखते हुए पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि मनुष्य की बुनियादी ज़रूरत है, इसे मानवाधिकार का दर्जा भी दिया जाता है। इसके बावजूद दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ लोगों के पास शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होता। कहा जाता है कि सन् 2025 तक विश्व की 50 फीसदी आबादी भयंकर जल संकट झेलने को मजबूर होगी।दुनिया के हर पांचवे बच्चे के पास उसकी रोज की जरूरतों को पूरा करने लिए पर्याप्त पानी नहीं है। वैश्विक स्तर पर देखें तो करीब 142 करोड़ लोग उन स्थानों पर रहते हैं जहां पानी की भारी कमी है। इनमें 45 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी यूनिसेफ द्वारा 18 मार्च 2021 को जारी विश्लेषण में सामने आई है। पानी की कमी अधिकतर मानसून पर निर्भर है लेकिन बढ़ती जनसंख्या भी इसका कारक है। इस समय उपलब्ध पानी में से 97.5 प्रतिशत पानी खारा है, मात्र 2.5 प्रतिशत पानी उपयोग किया जाता है। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह ने कहा कि कई क्षेत्रों में जहाँ अधिक वर्षा होती थी, वहाँ वर्षा में कमी आती जा रही है।जनसंख्या वृद्धि तथा पानी के उपभोग की मात्रा में वृद्धि के फलस्वरूप पानी की प्रति व्यक्ति उपलब्धता में हो रही कमी समूचे विश्व में गम्भीर समस्या का रूप लेती जा रही है। हमारे देश में कई क्षेत्र ऐसे हैं जो स्थायी रूप से पानी की कमी की समस्या से ग्रस्त हैं। दूरदराज और पर्वतीय इलाकों में पानी लाने की समस्या अधिक गम्भीर है। गोष्ठी में विमलेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार सिंह एड, अनिल कुमार सिंह एड, रामेश्वर नाथ पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, राजकुमार सिंह एड, नेतराज पटेल, दीपनारायण पटेल, प्रदीप चौहान, ललित चौबे, आदि थे !
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal