प्रेम बंधन की उत्कर्षा नाइक एक अभिनेता बनने से पहले एक ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट थी।

मुंबई, २२ फरवरी २०२१: अभिनय एक ऐसी कला है जिसे एक बार कोई व्यक्ति अनुभव करता है, तो उसे जाने
देना मुश्किल हो जाता है। भले ही लोग खुद को इससे दूर करने की कितनी कोशिश करे, इस शिल्प के लिए
उनका जुनून हमेशा उन्हें वापस ले आता है। उत्कर्षा नाइक जो वर्तमान में दंगल टीवी के प्रेम बंधन में दिखाई
देते हैं, उन्हें भी ऐसा ही एक अनुभव था। वह मानती है कि वह एक ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट बन गई क्योंकि उन्हे
लगा कि मनोरंजन के क्षेत्र में ज्यादा स्कोप नहीं है।

टीवी उद्योग में प्रवेश करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, वह कहती हैं, “मेरे हिसाब से व्यक्ति में
अभिनय पैदाइशी होता है। जबसे मैंने होश संभाला मैने पाया कि मेरा झुकाव अभिनय की ओर ही है। शुरू में
मेरे लिए नाटकों में अभिनय करना एक जुनून होता था, लेकिन मुझे पता था कि इसमें अधिक स्कोप नहीं है।
आगे चलकर मेरी हॉबी ही मेरा प्रोफेशन बनेगी, ये मैने सोचा नहीं था क्योंकि मैं एक ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट थी।
मैंने १० साल तक मुंबई के कूपर अस्पताल में भी काम किया है। शादी के बाद नौकरी और एक्टिंग दोनों के लिए
समय मिलना मुश्किल था। मैने अभिनय को ही अपना उद्देश्य बनाया और इस क्षेत्र में आ गई।”

उत्कर्षा नाइक को मनोरंजन उद्योग में उनके सदा बढ़ते हुए ग्राफ के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने परिवार
को लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया कि वह इन ऊंचाइयों तक पहुंच सके। वह सच मुच इस मनोरंजन
क्षेत्र के लिए बनी थी।

प्रेम बंधन एक स्वतंत्र लड़की की कहानी है जो अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है और कैसे वह
एक रहस्यमय अतीत होनेवाले एक व्यापारी से शादी कर लेती है। शो एक अनूठी कहानी का वादा करता है जो
दर्शकों को उत्साहित करेगा। देखिये प्रेम बंधन सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे दंगल टीवी पर ।

Translate »