डीएवी रिहंदनगगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस का समारोह

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र)डी ए वी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज की सभी व्यवस्थाएं और संचालन का दायित्व छात्राओं को दिया गया। आज के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार जी एवं वरीय शिक्षक श्री बी आर शर्मा जी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज की सलामी के पश्चात् ग्यारहवीं की छात्रा मान्या गंगवार ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26जनवरी 1950 को सुबह दस बजकर अठारह मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था।इसके छह मिनट बाद डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। शपथग्रहण के बाद इक्कीस तोपों की सलामी के साथ झंडा फहराया गया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। मान्या ने स्पष्ट करते हुए कहा कि गणतंत्र वह देश होता है जिसके मुखिया जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं।

प्राचार्य श्री राजकुमार जी ने अपने संबोधन में बताया कि यह संविधान हीं है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांधकर रखा है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे वीरों और उनके संघर्षों की याद दिलाता है। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। गणतंत्र दिवस को सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोग एक साथ मनाते हैं। प्राचार्य श्री राजकुमार ने सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डा आर के झा, विजय तिवारी, भूपाल सिंह, डा राजेश श्रीवास्तव, डा डी लाल, मनोज पाण्डेय, डी सी शुक्ला, मीना सिंह, प्रभा सिंह, गीता चतुर्वेदी, जय सिंह, नरेश जायसवाल, सौरभ कुमार, समता सिंह, पुनम श्रीवास्तव, अनन्त मोहन, ब्रजेश राजभर, बदरी भगत, नरेशचंद्र, मूलचंद, विरेन्द्र आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Translate »