डीएवी रिहंदनगगर में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती के अवसर पर मनाया गया पराक्रम दिवस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) सम्पूर्ण भारत वर्ष आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद कर रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत “आजाद हिंद फौज के संस्थापक” सुभाष चन्द्र बोस जी की 125वीं जयंती के शुभ अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में पराक्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक अलग उमंग और उत्साह का वातावरण देखा गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार जी ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र- छात्राओं ने भी पुष्पांजली अर्पित किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार जी ने कहा कि सहस्रों वर्षों में कोई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसा व्यक्तित्व जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि नेताजी की शौर्य गाथाएं सदियों तक भारत के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त जिन्होंने आइ सी एस की नौकरी को ठुकराकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके द्वारा दिया गया “जयहिंद” का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया। “तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा भी उनका था जो उस समय का अत्यधिक प्रभावी नारा था। प्राचार्य श्री राजकुमार ने छात्र- छात्राओं को निर्देशित किया कि सभी अपने घरों में समाज सुधारकों एवं नेताजी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें अवश्य लगाएं और उन्हें अपना आदर्श बनाएं। उनकी जीवनियों को पढ़कर प्रेरणा प्राप्त करें। इस अवसर पर विशेष रूप से बी आर शर्मा, डा आर के झा, डा राजेश कुमार श्रीवास्तव, भूपाल सिंह, डा डी लाल, विजय तिवारी, मनोज पाण्डेय, नरेश जायसवाल, प्रभा सिंह, समता सिंह, सौरभ कुमार, प्रेमलता, ब्रजेश राजभर,अनन्त मोहन आदि ने कोविड 19 के नियमों का पालन कराने में विशेष योगदान दिया। सभी ने नेताजी को कोटि-कोटि नमन करते हुए गायत्री मंत्र का गायन के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया।

Translate »