चित्रगुप्त महाराज का पूजन-अर्चन धूमधाम से मनाया गया

पिपरी/ सोनभद्र चित्रगुप्त महाराज का पूजन-अर्चन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कायस्थ समाज के श्रद्धालुओं ने कथा पूजन के साथ हवनादि में श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस दौरान सपरिवार घर-घर कायस्थ समाज के लोगों ने विधिवत पूजन अर्चन किया। ऐसा माना जाता है कि चित्रगुप्त जी का जन्म ब्रह्मा जी के चित्त से उत्पन्न हुए इनका कार्य प्राणियों के कर्मों का हिसाब किताब रखना है। मुख्य रूप से इनकी पूजा भाई दूज के दिन होती है इनकी पूजा से लेखनी, विद्या का वरदान मिलता है। पुराणों के मुताबिक, चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर न्याय करते है,। इस दिन नई लेखनी, बहीखातों पर ‘श्री’ लिखकर चित्रगुप्त महाराज की विधिवत पूजा और कथा की इसमें राजीव सिन्हा, संजीव सिन्हा, चिरंजीव सिन्हा, धर्मजीव, सिन्हा पंकज सिन्हा, युग सिन्हा, जयंत सिन्हा, वेद सिन्हा, आदित्य कुमार पांडे, विवेक कुमार पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal