असमानता को समानता में बदलने का विनोबा ने किया प्रयास
म्योरपुर(पंकज सिंह)

बनवासी सेवा आश्रम के कार्यकर्ताओं ने सुक्रवार को भारत रत्न संत विनोबा भावे के 125 वी जयंती पर उनके याद में 125 पौधे रोपे और पर्यावरण सरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान विचित्रा महाकक्ष में आयोजित गोष्टी में उनके जीवन पर प्रकाश डालने हुए उनसे द्वारा किये स्वतंत्रता, सामाजिक परिवर्तन,और भूदान के जरिये सामाजिक असमानता की खायी को पाटने का प्रयास किया। आश्रम खादी ग्राम उधोग के लालबहादुर ने कहा कि वे समय और शारीरिक श्रम को मूलमंत्र

मानकर हर काम करते थे।शिव सरन सिंह ने कहा कि विनोबा ने देश मे 6 संस्थाओं का निर्माण किया 5 42292 भूमिहीन लोगो को जमीन दान में मांग कर दिया। प्रदीप सिंह, अभिषेख,विकल्प सोनी आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि विनोबा ने अंधेरे में एक रास्ता दिखाया। कहा कि उन्होंने दर्जनों किताबे और ग्रन्थ लिखे उनके जीवन मे गीता का प्रभाव था। गोष्टी को डॉ विभा,शुभा प्रेम,विमल सिंह आदि ने विचार रखे।मौके पर सर्वजीत सिंह, लालमन,सीता देवी,यज्ञ नारायण,पूजा विश्वकर्मा,नीरा देवी, जगदीश ,गिरधारी, प्रमोद शर्मा आदि रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal