नारी शक्ति की एक पहल , देश की महिलाओं को जगाने का प्रयास

** एडवोकेट नूपुर धमीजा पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने में कर रही मदद

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर , सोनभद्र , एडवोकेट नूपुर धमीजा की एनजीओ (नारी शक्ति एक नई पहल)
नामक संस्था शोषित, पीडि़त, दलित महिलाओं की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने
का कार्य कर रही है। उन्होंने अभी तक कई पीडि़त महिलाओं की समस्याओं का
निराकरण कर अपनी अलग पहचान बना चुकी है। कहने को तो शोषित पीडि़त
महिलाओं के उत्थान के लिए कई एनजीओ कार्य कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से
एडवोकेट नूपुर धमीजा महिलाओं की मदद करने के लिए रात हो या दिन जिस
समय उन्हें पीडि़त महिलाएं उनके सामने गुहार लगाती है उसी समय उनकी मदद
के लिए पहुंच जाती है। उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के बाद ही घर वापस
लौटती है। वे हर जगह नारी शक्ति का एहसास करा देती है जिसके चलते उनकी

अलग पहचान बनती जा रही है। एडवोकेट नूपुर धमीजा ने बताया कि 8 जुलाई को
एनजीओ को सूचना प्राप्त हुई थी एक विधवा महिला की बेटी को 1 साल पहले एक
लड़का बहला-फु सलाकर चाकू की नोक पर शादी करने के लिए ले गया था। शादी कर
ली फि र 6 महीने बाद उसको मार पीट कर प्रताडि़त करते हुए उसके साथ
अत्याचार करने लगा। पीडि़त लड़की ने सारी बातें अपनी मां को बताई। तब
उसकी मां ने पुलिस की सहायता लेनी चाही परंतु पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से
साफ इंकार कर दिया। तब हमारी एनजीओ ने चन्द मिनटों में पुलिस को मौके पर
पहुंचाकर उस लड़की और मां को जिंदगी से सुरक्षित कराया। वर्ना वह लड़का
इन दोनों को जान से मारने के फिराक में था। दरअसल वारदात का कारण सरकार
द्वारा दलित आदिवासी को शादी के बाद दी जाने वाली राशि का था। लड़का
चूंकि लड़की से उच्च जाति का (पांचल) था जबकि लड़की निम्न जाति (मोची)
जाति की थी। जिसके चलते वह लड़का उस लड़की के साथ शादी करके सरकार की
राशि को लेना चाहता था और जब उसको राशि प्राप्त हो गई तब उस लड़की के ऊपर
अत्याचार करना शुरू किया। जैसा कि सूत्रोंं से मिली जानकारी के अनुसार
लड़का शातिर अपराधी और शराबी प्रवृति का था। लेकिन लड़की को अपने प्रेम
जाल में फं साकर उससे शादी कर लिया। नारी शक्ति एक नई पहल जो नि:शुल्क
नारियों पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध लड़ाई लड़़ रही है। इसी क्रम में
यह उज्जैन की घटना को तत्काल निराकरण हेतु पुलिस से सहायता लेकर उस महिला
की मदद की। नारी शक्ति एक नई पहल द्वारा पूर्व में पंजाब के टांडा थाना
स्थित एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जमीन वहांं के गुंडोंं द्वारा
जबरजस्ती हड़पने पर उन गुंडों के ऊपर एक उल्लेखनीय कार्यवाही कराकर मदद
की थी। जिससे उक्त बुजुर्ग महिला को न्याय मिला था। नारी शक्ति एक नई पहल
की अध्यक्षा एडवोकेट नूपुर धमीजा द्वारा देश के न्यायपालिका पर भरोसा
रखने वाले और विश्वास करने वालेेेे एक उच्च श्रेणी की संचालन कर्ता है।
जिन्होंने पीडि़त महिलाओं का नि:शुल्क न्याय दिलानेे की बीड़ा उठाया है।
नारी शक्ति एक नई पहल जो संपूर्ण देश में समाज के चिंतक, समाजसेवी और
पत्रकार संगठनों के माध्यम से पूरे समाज में एक नई पहल की शुरुआत हुई
है जो हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगी। समस्या समाधान के लिए 7489568114 पर नारी शक्ति से किसी भी प्रदेश अथवा जनपद में सहयोग लिया जा सकता है।

Translate »