धर्म डेक्स। जानिये पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से राशि के आधार पर कौन सी राशि के लोग अपने प्रेमी के प्रति वफादार होते हैं और कौन से नहीं…..

- मेष राशि
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से मेष राशि के जातक अपने साथी के प्रति वफादार नहीं होते। कहते हैं इस राशि के जातक के जीवन में कई सारे लोग आते हैं, यह कई लफ अफेयर्स करता है लेकिन जरूरी नहीं कि हर प्रेम संबंध के साथ वह भावनात्मक रूप से जुड़ा हो। इसलिए जब भी ये रिलेशनशिप में आते हैं तो इस बात की गारंटी काफी कम है कि वे अंत तक साथ निभाएंगे। - वृषभ राशि
वृषभ राशि
यदि आपकी या आपके लव पार्टनर की राशि वृषभ है, तो यह खुशी की बात है, क्योंकि इस राशि के जातक बेहद भरोसेमंद होते हैं। पार्टनर की खुशी का ख्याल रखना, उनकी भावनाओं को समझना, उन्हें ध्यान से सुनना और कभी भी उनका दिल ना दुखाना इसे यह अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। - मिथुन राशि
मिथुन राशि
माफ कीजिएगा, लेकिन प्यार के मामले में मिथुन राशि के जातकों को भी भरोसेमंद नहीं माना जाता है। इस राशि चिन्ह के जातक भले ही प्रेम संबंध में आ जाए, उसे गंभीरता से निभाएं लेकिन कहीं ना कहीं उनके मन में कुछ अलग ही भावनाएं चल रही होती हैं। - कर्क राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक रिश्तों से काफी जुड़े होते हैं, प्यार और परिवार इनके लिए काफी मायने रखते हैं। इसलिए लव रिलेशनशिप में यदि आपको कर्क राशि का कोई जातक मिला है तो खुद को बेहद लकी मानिए और गलती से भी इन्हें खुद से दूर ना होने दें। - सिंह राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक बेहद रहस्यमयी किस्म के होते हैं, आप आसानी से इनके दिल और दिमाग में चल रही बातों को नहीं पड़ सकते। जब बात प्रेम संबंधों की करें, तो सिंह राशि के जातकों के जीवन में भी कई साथी आते और जाते हैं, कारण उन्हें सबसे सर्वश्रेष्ठ साथी की हरदम तलाश रहती है, जब तक वह ना मिले इनकी खोज जारी रहती है। - तुरंत छोड़ देते हैं
तुरंत छोड़ देते हैं
यह बात तय है कि एक अच्छा और इनकी पसंद का साथी मिलने के बाद ये उनके प्रति भरोसेमंद रहते हैं, किंतु किन्हीं कारणों से इन्हें यह अहसास हो कि इनका साथी इन्हें धोखा दे रहा है तो उसके छोड़ने से पहले ये स्वयं ही उसे छोड़ देते हैं। - कन्या राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भी ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से ‘अनलकी’ माना जाता है। इसमें पूरी तरह से इनकी कोई गलती नहीं है, बस ये अपनी मांग की वजह से रिश्तों से दूर होने लगते हैं। इन्हें जैसा साथी चाहिए यदि वह ना मिले तो यह खुद ही उससे दूरी बनाना आरंभ कर देते हैं। - तुला राशि
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को बेहद भरोसेमंद साथी माना जाता है, यह चाहकर भी अपने साथी को भरोसा नहीं तोड़ सकते। प्यार में गहराई तक जाना, प्यार में डूब जाना और बेहद रोमांटिक अंदाज़ में अपने साथी से प्यार करना इन्हें पसंद है। इनके इसी स्वभाव से इनका साथी भी इनसे भावनात्मक रूप से जुड़ा रहता है। - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भी भरोसेमंद माने जाते हैं, प्यार के मामले में आप इन्हें काफी रोमांटिक कह सकते हैं। साथी की खुशी का ख्याल रखना और उसे छोटी-छोटी खुशियां प्रदान करना, इनकी आदत होती है। लेकिन यदि इनके साथी का बर्ताव इन्हें पसंद ना आए, तो धीरे-धीरे उनका भी प्यार सेविश्वास उठ जाता है। - धनु राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को प्यार के मामले में भरोसेमंद नहीं माना जाता, ये आमतौर पर अपने साथी को धोखा दे ही देते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि ये बंधकर नहीं रहना चाहते। और यदि इनकी इच्छाएं इन्हीं पूरी होती दिखाए दें, या साथी से वैसा ही प्यार मिले जो वे चाहते हैं तो ये एक सच्चे प्रेमी कहलाते हैं। - मकर राशि
मकर राशि
रिश्तों में सहजता, रुकाव और सादापन इन्हें पसंद है और यदि ये मिले तो मकर राशि के जातक सबसे ज्यादा वफादार साबित होते हैं। इनकी पूरी एकाग्रता अपने रिश्ते पर ही होती है, कहीं कोई दुख भी इनके रिश्ते को छूने ना पाए इस चिंता में रहते हैं मकर राशि चिन्ह के लोग। - कुंभ राशि
कुंभ राशि
धनु राशि के जातकों की तरह ही कुंभ राशि के जातक भी अपनी इच्छाओं और अपने मुताबिक माहौल का होना पसंद करते हैं। लेकिन कुंभ राशि के जातकों की एक बात काफी सराहनीय है कि यदि ये किसी को धोखा भी दें तो उससे इंकार नहीं करते। - मीन राशि
मीन राशि
मीन राशि चिन्ह को अन्य सभी राशियों की तुलना में बेहद संवेदनशील माना जाता है, लेकिन प्यार के मामले में ये सही फैसला लेने में परेशान हो जाते हैं। इनकी अपनी मांग क्या है, लोग क्या सोचते हैं और सभी तरह की बातों तो तोलते-मरोड़ते हुए मीन राशि के जातक उलझ जाते हैं। इसलिए कई बार प्यार को बीच रास्ते में ही छोड़ देना सही समझते हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal