सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के नेताओ ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ के कार्यक्रम में मां सरस्वती मूर्ति को सामने रख कर ऊँचे आसन पर बैठने का मामला तूल पडकने लगा है।

इसे लेकर
समाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने नेताओ को संस्कार की शिक्षा देने चाहिए। उन्होनें कहा कि राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में सपा के बडे नेताओ का आगमन हुआ। उन्हें संस्कार भी सिखाइये। माता सरस्वती जी की प्रतिमा मंच पर नीचे रखी है।ये धार्मिक प्रतिमा है भारतीय जनो की इसमें आस्था है इन्हें ज्ञान की देवी कहा जाता है। मंच पर इनका स्थान सबसे ऊंचा रहना चाहिए था। पर ये मंच कालेज परिसर में पूरे अपने राजनैतिक स्वरूप को धारण करते हुए जनभावनाओं को आहत करता है। कई प्रश्न खड़ा करते हुए मौजूदा लोगो की सोच को दर्शाता है। यदि धार्मिक प्रतिमा को नीचे रखना था तो खुद कुर्सियों पर आसीन क्यो हुए जूता पहनकर सपा नेता कुर्सियों पर बैठे है। धार्मिक प्रतिमा सामने रख कर ऊँचे आसन पर नही बैठा जाता. सदैव धार्मिक प्रतिमा को ऊंचा स्थान दिया जाना चाहिए।। ये कृत्य जन भावनाओ को आहत करती है। हम मांग करते है कि कॉलेज प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही की जाए व इन राजनीतिक नेताओ को सपा की राष्ट्रीय कमेटी संस्कार सिखाये।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal