पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मनाया गया

सोनभद्र। आज भारतीय जनता पार्टी रावर्टसगंज विधानसभा के ब्रहम बाबा सेक्टर बूथ सं0 38 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रावत ने कहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान विचारक और एक महान नेता हुआ करते थे और भारतीय जनसंघ पार्टी को बनाने में इनका अहम योगदान रहा उन्होंने अपनी कॉलेज के दिनों में राजनीति में आने का निर्णय ले लिया था और बेहद ही कम समय में इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर ली थी। इनका जन्म 25 सितंबर 1916 को नगला चंद्रभान मथुरा उत्तर प्रदेश में हुआ था तथा उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 मुगलसराय रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में हुआ।

सन 1955 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को लखीमपुर जिले में आर एस एस का प्रचारक नियुक्त किया गया था। प्रचारक बनने के पहले इन्होंने सन 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और उन्होंने प्रशिक्षण के बाद ही इन्हें प्रचारक बनाया गया भारतीय जनसंघ में इनकी अहम भूमिका रही सन 1991 भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार इन के इन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। इस पार्टी के गठन के बाद उपाध्याय जी को इस पार्टी का महासचिव भी नियुक्त किया गया था। हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा रखती। रखते हुए वही सन 1977 में पार्टी जनता पार्टी के नाम से प्रसिद्ध हो गई थी और साल 1980 में इस पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी हो गया था। पंडित दीनदयाल जी पत्रकार के रूप में भी कार्य किए थे बतौर पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए काफी प्रसिद्धि हासिल किए थे उन्होंने राष्ट्रधर्म नामक अखबार के लिए काफी लेख लिखे थे। इन्होंने सप्ताहिक पंचजया और दैनिक स्वदेश नामक दो अखबार नामक भी शुरू किए थे। इसके अलावा उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य पर एक नाटक भी लिखा था और शंकराचार्य के जीवन पर एक किताब भी लिखी थी। इस मौके पर सभासद अभिषेक गुप्ता, सभासद अमन वर्मा,सुधीर, सरणराज धीरेंद्र पांडे, चंदन, बृजेश शास्त्री समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »