बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
सहकारी समिति लैम्पसों पर बेबसाडट बंद होने की बात कह रहे हैं सचिव।
क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी

बभनी। विकास खंड क्षेत्र में किसानों द्वारा उपज की गई धान की फसल को ब्लाक के धान क्रय केंद्र पर किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। क्षेत्र के किसी भी गांव के किसान मात्र 15से 20प्रतिशत तक ही कृषक धान बेच पाए हैं।जबकि 80%किसान दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज अदा करने, बीटिया की शादी करना, बच्चों की फीस,दवा आदि जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार द्वारा सभी धान क्रय केंद्र पर फरवरी तक धान क्रय करने की आदेश है फिर भी प्रतिदिन किसान धान क्रय केंद्र से वापस हो रहे हैं। तथा मजबूर होकर औने पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर हैं।लैम्पस के सचिव का कहना है कि हमारे यहां बेबसाइट बंद हो गया है।हम धान खरीद नहीं कर सकते हैं। क्षेत्र के चपकी, चैनपुर दोनों केंन्द्रो पर खरीदी बिल्कुल बंद है। चैनपुर सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि हम लोगों का ऊपर से बेबसाइट बंद कर दिया गया है।कुछ किसानों का धान भी लैम्पस पर मौजूद है।इस संबंध में डिप्टी आर एम ओ धिरेन्द्र कुमार ने बताया कि मैं चेक कराकर समस्या देख रहा हूं। क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि धान की खरीदी नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय में प्रर्दशन किया जायेगा। किसानों में रामचंद्र सोनी, रामचंद्र, महादेव, विनोद कुमार,रामलखन, रामदेव आदि ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित कराते हुए तत्काल प्रभाव से धान क्रय करने की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal