डाला|दस सालों के संघर्षोपरांत डाला नगर पंचायत घोषित होते ही नगर के रामलीला मैदान में मंगलवार की दोपहर साढे तीन बजे भाजयूमो जिलाउपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोनू के नेतृत्व मे ढोल नगाड़े बजाकर मिष्ठान्न वितरण किया गया,डाला को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे लगातार दर्जनो बार शासन-प्रशासन स्तर पर पत्राचार किए जाने के अथक संघर्ष और सभी के प्रयासों के बाद डाला को स्वर्णिम पहचान मिली |
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने डाला को नगर पंचायत बनाने की विधानसभा में घोषणा की, भाजयूमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोनू ने कहा की दो साल पूर्व नगर विकाश मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था की डाला कोटा ग्राम पंचायत का डाला बाजार वार्ड 9 से 15 तक कुल 25000 आबादी वाला क्षेत्र है जो नगर पंचायत के हर मानक को हर तरीके से पूर्ण करता है, जहॉ चिकित्सालय,पुलिस स्टेशन,स्कुल इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध है,डाला के इतिहास में 31दिसंबर का दिन स्वर्णिम रूप से जाना जाएगा । उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास द्वारा डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जायेगा। पूर्व के कई संगठनो ने डाला को नगर पंचायत बनाने के लिए पत्र लिखा है |इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन,धरमेन्द्र सिंह नन्हे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, सुनील सिंह पटेल ,प्रिंस पाठक ,आनंद मिश्रा ,गोविंद गुप्ता ,बबलू निशाद, सर्वेश पटेल , आशीष ,मनीष तिवारी, अशोक कुमार, राजू शुक्ला, रमाशंकर पासवान समेत सकैडो लोग मौजूद रहे|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal