उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन द्वारा कचहरी परिसर में अधिवक्ता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि एसोसिएशन के 18 से 80 साल के सभी अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा कराया जाएगा। अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि 10 लाख करने व अधिवक्ताओं का पेंशन देने की मांग भी उठाई गई।’अधिवक्ता दिवस’ प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि डॉ० राजेन्द्र प्रसाद स्वयं एक विद्वान अधिवक्ता थे। वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्होंने 12 वर्षों तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने के पश्चात वर्ष 1962 में अपने अवकाश की घोषणा की। सम्पूर्ण देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1962 में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट कैलाश सिंह एडवोकेट अतुल कुमार पटेल एडवोकेट अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट शारदा प्रसाद मौर्य एडवोकेट पवन कुमार द्विवेदी एडवोकेट बी पी सिंह एडवोकेट संतोष कुमार एडवोकेट अतुल कुमार कनौजिया एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे।

Translate »