भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा संविधान दिवस का आयोजन

सोनभद्र।आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित मोर्चा सोनभद्र द्वारा संविधान दिवस संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय पर 2:00 बजे से आरंभ हुआ कार्यक्रम प्रारंभ करने के पूर्व परम श्रद्धेय भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शीतला आचार्य रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा जी जिला मंत्री मंत्री आशुतोष जी एवं राज नारायण तिवारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह जी मौजूद रहे वक्ताओं में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शीतला आचार्य जी द्वारा संविधान दिवस में बारे में बताया गया

भारत सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ था जो 26 नवंबर 1950 लागू हुआ यह दिन 26 नवंबर भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है संविधान को अंगीकार किए जाने का यह 70 वीं सालगिरह है संविधान 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ संविधान 465 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां तथा 22 भागों में विभाजित है इसके निर्माण के समय संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भागों में बटे थे तथा 8 अनुसूचियां थी

जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर बताया गया की भाजपा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति के उत्थान तक कार्य करना हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बाबा साहब की जन्म स्थली पढ़ाई के स्थान और अंतिम संस्कार के स्थान ऐसे सभी स्थानों को जहां बाबा साहब का जीवन बिता पंच तीर्थ के नाम से विकसित किया अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्ष अजीत रावत द्वारा संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा संविधान दिवस 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ जो 26 नवंबर 1950 को लागू हुआ यह दिन 26 नवंबर भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है बाबा साहब के जुड़े 5 स्थलों को आदरणीय मोदी जी द्वारा पंचतीर्थ के नाम से विकसित किया गया यह हमारा सौभाग्य है आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अक्सर अपने संबोधन में डॉ भीम रामजी आंबेडकर का जिक्र करते हैं उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हुए उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण भी करते हैं मोदी जी कहते हैं बाबा साहब अंबेडकर एक मनीषी थे वह ताकत से जिन्होंने अपने हमें इतना बड़ा आत्मनिर्भर दृष्टि को दिया एक तरह से समाज व राष्ट्र संचालन की जो मूलभूत विचार विधाएं हैं उन विधाओं का फाउंडेशन में उन्होंने अपनी ताकत जोड़ दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री दीपचंद महतो धर्मवीर त्यागी पलटू राम ध्रुव कांत द्विवेदी अभिषेक गुप्ता अमन वर्मा राज वर्मा महेंद्र पांडे आकाश करवाल अजय रावत शैलेंद्र रावत आलोक रावत अनिल वर्मा गोविंद राम रामजतन भारती राजेश्वर प्रसाद राकेश बाइक सवार रवि राजेश्वर भारती मोहन मोहन सतीश भारती रंजीत अजय अंकित विशाल विकास आरती सीमा कलावती लख बनती दुर्गावती संजय वीरेंद्र महेंदर जितेंद्र अनिल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Translate »