ओबरा /सोनभद्र(सतीश चौबे) बच्चों से अत्यंत लगाव रखने की वजह से भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को पूरे भारत वर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त बातें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में उनके चित्र के सम्मुख प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी ने पूजन-अर्चन कर व्यक्त की। चित्र पर शिक्षकों, कर्मियों व अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि देश की आजादी में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को प्रयाग में हुआ था। 1951, 1957 व 1962 में लगातार देश की बागडोर प्रधानमंत्री के रूप में संभाली।

डिस्कवरी ऑफ इंडिया के लेखक नेहरू के बताए मार्गों पर चलकर विश्व में भारत का मान बढ़ाया जा सकता है। संचालन प्रवक्ता प्रमोद चौबे ने किया। मौजूद प्रमुख लोगों में विजय भान, शिवकुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राहुल त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, आशुतोष सिंह आदि शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal