जानिए आचार्य वीर विक्रम नारायण पांडेय से क्या कहते है आपके सितारे

जीवन मन्त्र।जानिए आचार्य वीर विक्रम नारायण पांडेय से क्या कहते है आपके सितारे ।

मेष का साप्ताहिक राशिफल……

(14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर)

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के 12वें भाव में होने से आपको आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इस समय यदि आप अपने ख़र्च पर लगाम नहीं कसी तो आगे चलकर आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आप इस समय कार्य के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान भी आपका ख़र्चा बढ़ेगा। इस समय आप मानसिक रूप से थोड़े बेचैन भी रह सकते हैं। हालाँकि योग व ध्यान से इस बेचैनी को दूर किया जा सकता है। इसके बाद चंद्रमा बारहवें भाव से आपके लग्न भाव में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से आप अपने कार्य पर ध्यान देंगे। आपका काम आपकी पहली प्राथमिकता में होगा। इसके साथ ही आप अपने कार्य में भी सफल होंगे। आपके सीनियर और सहकर्मी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। साथ ही आप अपने विरोधियों को भी मात देने में कामयाब होंगे। इस समय अपने सौंदर्य को बढ़ाने में ध्यान दे सकते हैं। कहीं से धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। इस समय आप अपने जीवन से संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। इस अवधि में आपका दयालु भाव निखर कर सामने आएगा। आप लोगों के कल्याण के लिए कुछ कार्य भी करेंगे। वहीं सप्ताह के मध्य में जब चंद्रमा आपके पहले भाव से दूसरे भाव में गोचर करेगा तो इस समय आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। घर में किसी प्रकार की ख़ुशी का वातावरण देखने को मिल सकता है या फिर कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। घर में किसी की शादी या फिर बच्चे का जन्म हो सकता है। ख़ुशी का ये अवसर आपको नए-नए और स्वादिष्ट पकवान को खाने का मौक़ा देगा। आर्थिक नज़रिए से देखें तो इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में भी कामयाब होंगे। क्योंकि इस समय धन लाभ आपके योग में है। सप्ताहांत में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। इस समय आप निडर होकर अपना कार्य करेंगे। आपके अंदर और जोश और उत्साह इन तीनों का मेल देखने को मिलेगा। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे हैं। लेकिन इस यात्रा में आपकी अपनी किसी लापरवाही के कारण अपनी क़ीमती चीज़ भी खो सकते हैं। इससे आपका मन परेशान रहेगा। घर में छोटे भाई बहनों के साथ झगड़ा हो सकता है। उनसे बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन अच्छी तरह से करें। ऐसी कोई बात न कहें जिनसे उन्हें चोट पहुँचे। इस समय कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद भी देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में बात को दबाने का प्रयास करें। इस अवधि में लोगों से एक सीमित दूरी बनाए रखें और किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा भी न बनें। इस सप्ताह सूर्य का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। इस समय आपको एक ओर जहाँ व्यापार में लाभ होगा तो वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट नज़र आ सकती है। उनको लेकर आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। उनके व्यापार में वृद्धि होगी।

वृष का साप्ताहिक राशिफल………

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से 11वें भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपको कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे फल मिलेंगे। ग्रह नक्षत्र इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस समय आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इस ख़बर से न केवल आपको ख़ुशी मिलेगी, बल्कि आपके परिवार लोगों को आपकी कामयाबी पर गर्व होगा। आर्थिक पक्ष पर दृष्टि डालें, यहाँ भी आप लाभान्वित होंगे। नए स्रोतों से आपके पास धन आएगा। दोस्तों के साथ भी आप क़ीमती समय बिताएंगे। इस समय आप किसी की शादी में शिरकत कर सकते हैं। ये सब संकेत बताते हैं कि सप्ताह का शुरुआत भाग आपके लिए कितना बढ़िया रहने वाला है। इसके बाद जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा उसी प्रकार चंद्रमा भी ग्यारहवें भाव से बारहवें भाव में गोचर करेगा। चूंकि ये भाव हानि का होता इसलिए आपको इस अवधि में थोड़ा संभलकर चलना होगा। ख़ासकर धन का ख़र्च अधिक हो सकता है। दूसरी ओर, आपकी आय में भी भी वृद्धि होगी, जिससे की आर्थिक पक्ष संतुलन बना रहेगा। इस अवधि में आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं अथवा आप मनोरंजन के लिए किसी लोकल स्तर पर भी घूम सकते हैं। सप्ताह के मध्य में परिस्थितियाँ बदलेंगी। क्योंकि इस समय चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करेगा और यह आपके लग्न भाव में आ जाएगा। इस स्थिति में आपके पिछले निर्णय आपको लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों ही स्थिर रहेंगी। इस समय आप पर किसी तरह का बाहरी दबाव नहीं होगा और न ही किसी प्रकार का तनाव होगा। इस समय आपके साथी आपसे किसी प्रकार की सलाह ले सकते हैं और निश्चित रूप से आप उनका सही तरह से मार्गदर्शन भी करेंगे। इस समय आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में चंद्रमा का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। पारिवारिक जीवन में किसी तरह की उथल पुथल देखने को मिल सकती है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में जो भी विवाद की जड़ हो उसे समाप्त करने की कोशिश करें। चूँकि ये भाव धन का भाव कहलाता है तो इस स्थिति से ये चंद्रमा का दूसरे भाव में होना आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाएगा। इस सप्ताह सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको हानि हो सकती है। इस समय आपके शत्रु सक्रिय हो जाएंगे और वे आपको नुकसान पहुँचाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए उनसे सावधान रहें। हालाँकि सकारात्मक नज़रिए से देखें तो इस समय आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। ये समय कार्य स्थल के लिए भी अच्छा होगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। सीनियर ऑफिसर आपके कार्य की सराहना करेंगे। किसी सरकारी काम को पूरा करने में सरकार की ओर से सहयोग प्राप्त भी कर सकते हैं।

मिथुन का साप्ताहिक राशिफल…….

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से दसवें, ग्यारहवें, बारहवें और लग्न भावों में गोचर करेगा। आपके लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है। कार्य स्थल पर आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। साथ ही यहाँ आप ऊर्जा और प्रेरणा की कमी का अनुभव भी कर सकते हैं। ध्यान रहे, यह आपके काम को गंभीर रूप से बाधित कर सकता है। इसके प्रभाव से आपके कार्य भी पूरे नहीं होंगे। इन सभी निष्क्रिय घटनाओं के कारण, आप इस सप्ताह थोड़े निराश हो सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक मोर्चे पर, शांति और खुशी बनी रहेगी। परिवार के सदस्य आपके घरेलू जीवन में अच्छे रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। बाद में, जब चंद्रमा ग्यारहवें भाव में अग्रसर होगा तो आपको अचानक से और अप्रत्याशित रूप में मौद्रिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इससे आपकी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मानसिक रूप से संतुष्ट दिखाई देंगे। इसके पश्चात् सप्ताह के मध्य में चंद्रमा बारहवें भाव में प्रवेश करेगा। इस समय, आप धार्मिक गतिविधियों में अधिक रुचि लेंगे। आप इस हेतु धन भी खर्च करेंगे। इस समय आप मंदिर या धर्मशाला के लिए दान-दक्षिणा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस समय थोड़ा सावधान भी रहें, क्योंकि इस दौरान आपके दुश्मन हावी रह सकते हैं। अंत में, जैसे-जैसे सप्ताह अपने समापन की ओर बढ़ेगा, इस दौरान चंद्रमा की उपस्थिति आपके लग्न भाव में होगी। इस समय आपको किसी परेशानी के कारण मानसिक चिंता सता सकती है। इससे आपकी सेहत कमज़ोर हो सकती है। कार्यस्थल पर भी, आप अपने कार्यों को पूरा करने में अक्षम हो सकते हैं। काम में आपकी लापरवाही से वरिष्ठ अधिकारी आप पर सवाल उठा सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन में भी परेशानियाँ बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी से किसी तरह का विवाद हो सकता है। इस सप्ताह सूर्य ग्रह का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। इसके प्रभाव से आपकी संतान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इन मुश्किलों से निपटना संतान के लिए मुश्किल होगा। इस प्रकार आप उन्हें इस मुसीबत से निकालने में मदद कर सकते हैं। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी और कई अन्य मौद्रिक लाभ भी प्राप्त होंगे। अपने आर्थिक पक्ष से आप ख़श और संतुष्ट भी दिखाई देंगे। इस सप्ताह छात्रों के लिए यह सलाह की वे अपना ध्यान अपनी पढ़ाई में लगाएँ। क्योंकि इस समय उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है।

कर्क का साप्ताहिक राशिफल………

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से नवम, दशम, एकादश और द्वादश भावों में रहेगा। जबकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यानि इस सप्ताह आपके ऊपर इन दो ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के नवम भाव में होने से आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौक़ा मिलेगा। यदि आप इस यात्रा पर जाएंगे तो यह यात्रा आपको नई ताजगी का अहसास कराएगी। इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्ट्रों में डिनर या फिर लंच के लिए जाया जा सकता है। इस अवधि में आप अपने भाई-बहनों के प्रति भी गंभीर रहेंगे। इस समय आप उनकी किसी प्रकार की सहायता इत्यादि भी कर सकते हैं। जैसे जैसे सप्ताह बीतेगा चंद्रमा भी अपना स्थान परिवर्तन करेगा। नवम भाव के बाद चंद्रमा आपके कर्म भाव पर अपनी उपस्थिति देगा। चूंकि कुंडली में यह कर्म का भाव होता है इसलिए आपको इस दौरान कार्य में कुछ अच्छे लोग मिलेंगे और उनकी मदद से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने कार्य में मज़ा आएगा। परिवार में भी परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य का भाव देखने को मिलेगा। घर में पुराने विवाद भी सुलझ जाएंगे। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको इसका लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावनाएं हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपके दसवें भाव से ग्यारहवें भाव में होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। हालाँकि चुनौतियाँ भी सामने आएंगी। संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। पढ़ाई से उनका मन भी भटक सकता है। ऐसे में उन्हें एक अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता होगी। सप्ताहांत में चंद्रमा आपके व्यव भाव में होगा। इस समय आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। हालाँकि इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। इस समय आप आलसी भी हो सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। ऐसे में उनके षडयंत्र में न फंसें। साथ ही अनैतिक कार्यों से ख़ुद को दूर रखें, अन्यथा समाज में आपकी छवि ख़राब हो सकती है। इस सप्ताह सूर्य ग्रह के चतुर्थ भाव में होने से आपकी माता जी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। ऐसी स्थिति में उनकी देखभाल करें। आप इस सप्ताह घर के किसी ज़रुरी कार्य की जिम्मेदारी भी ले सकते हैं। यदि आप सरकारी सेवा में है तो संभावना है कि सरकार की ओर से आपको वाहन या फिर रहने के लिए घर मिले। परिवार में आपका नकारात्मक रवैया घर के सदस्यों को बुरा लग सकता है।

सिंह का साप्ताहिक राशिफल……..

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से आठवें, नौवें, दसवें और ग्यारहवें भावों में स्थित होगा। साथ ही इस सप्ताह सूर्य का गोचर भी आपके तीसरे भाव में हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ख़ासकर वित्तीय मामलों के लिए ये समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। इस समय आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस नुकसान की भरपाई के लिए आपको कहीं से कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कुछ अप्रासंगिक चिंताएँ भी होंगी जो आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगी। चिंताओं से मुक्त रहें और अपने सेहत पर ध्यान दें। सप्ताह के दूसरे चरण में चंद्रमा आपके नौवें भाव में जाएगा। इस समय आपको कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपके चेहरे में मुस्कराहट नज़र आएगी। पेशेवर मोर्चे पर भी आपको आशाजनक फल मिलेंगे। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने और अपने निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान खींचेगी। वे आपकी प्रशंसा करेंगे। वहीं सामाजिक कद भी बढ़ेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस समय पिता का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार में भी ख़ुशनुमा माहौल रहेगा। इसके बाद चंद्रमा आपके दसवें भाव में प्रवेश करेगा। कार्य स्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। बॉस आपके कार्य की सराहना करेंगे। पूर्व में किए गए निर्णय इस समय आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सप्ताह के अंत में, चंद्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा जो आपके जीवन में कुछ कुछ प्रतिकूल परिवर्तन लाएगा। ग्रहों की चाल का प्रभाव आपके बच्चे के जीवन पर ज्यादातर दिखाई देगा। संतान की सेहत कमजोर हो सकती है। उसकी सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी ये समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्हें अपनी एकाग्रता में कमी महसूस होगी। आय के लिहाज़ से समय उत्तम होगा। इस सप्ताह सूर्य आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम क्षमता में वृद्धि होगी। हालाँकि, आपके छोटे भाई-बहनों को जीवन की राह में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में उनका सही मार्गदर्शन करें और उनकी मदद भी करें। कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या का साप्ताहिक राशिफल…….

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से सातवें, आठवें, नौवें और दसवें भावों गोचर करेगा। इसके साथ ही सूर्य का गोचर भी इस सप्ताह आपके दूसरे भाव में हो रहा है। राशिफल के अनुसार सप्ताह की शुरूआत व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। इस समय चंद्रमा की सप्तम भाव में उपस्थिति आपके व्यापार के लिए अनुकूल परिस्थितियों को पैदा करेगी। इस समय, आपका उदार स्वभाव सबसे आगे रहेगा और आप अपने साथियों की मदद करेंगे। आपकी यह आदत आपको दूसरों से बेहतर बनाएगी। जब चंद्रमा गोचर आपके आठवें भाव में होगा तो आपकी संतान के लिए ये समय अच्छा होगा। वे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे जो उन्हें प्रसन्न रखेगा। एक आदर्श माता-पिता की तरह, आपको भी अपने बच्चों की खुशियों में प्रसन्नता मिलेगी। इस प्रकार, यह आपकी मानसिक शांति में योगदान देगा। इस समय अचानक कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए अपने सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। साथ ही आपको वित्तीय संपत्ति का नुकसान भी हो सकता है। किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा की नवम भाव में उपस्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। इस दौरान आप यात्रा करते समय ख़ुश रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने के भी योग हैं। पिता जी से आपके संबंध बेहतर होंगे। सप्ताहांत में चंद्रमा की उपस्थिति आपके दसवें भाव में होने से कार्यस्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। काम पर भी ध्यान कम लगेगा। यहाँ तक कि आपके कुछ सहयोगी आपके प्रतिद्वंद्वियों के साथ भी हाथ मिला सकते हैं और आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। इस प्रकार, आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। पारिवारिक मोर्चे पर भी अशांत माहौल रहेगा। घर के सदस्य आपस में बहस कर सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आपको मतभेदों को हल करने और परिवार में एकता संद्भावना को वापस लाने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता होगी। इस सप्ताह सूर्य ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इसके प्रभाव से आपको मिलेजुले परिणामों की प्राप्ति होगी। जहाँ एक तरफ आपके परिवार के सदस्यों के बीच झड़पें हों सकती हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पारिवारिक व्यवसाय से भी आमदनी प्राप्त होगी।

तुला का साप्ताहिक राशिफल………
इस सप्ताह चंद्रमा आपके छठे, सातवें, आठवें और नौवें भावों में गोचर संचरण करेगा। साथ ही सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है और यह आपके लग्न भाव में स्थित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके ख़र्चे बढ़ेंगे। लिहाज़ा धन की बचत पर ध्यान दें। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो इस वीक परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। अपने परिजनों का साथ पाकर आप ख़ुश होंगे। वहीं जब चंद्रमा आपके छठे भाव में गोचर करेगा तो मानसिक चिंताओं से मुक्ति पाएंगे। आपके दिमाग में कुछ बेहतरीन व्यावसायिक विचार भी विकसित होंगे, जो आपको अपने व्यापार के विस्तार में मदद करेंगे। इस अवधि में आपको वित्तीय मामलों में थोड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे के लिए यह अवधि अनुकूल होगी। परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी और सभी सदस्य एकता के बंधन में बंधे रहेंगे। घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में प्रवेश करेगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय प्रतिकूल हो सकता है। आप अपने खर्चों पर नज़र रखने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी ख़र्चे बढ़ते रहेंगे। अनावश्यक वस्तुओं को खरीदने में धन व्यय होगा। सफलता पाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आप आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भी रुचि दिखा सकते हैं और इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय भाग ले सकते हैं। साप्ताहांत में, चंद्रमा का गोचर आपके नौवें भाव में देगा। इस गोचर की अवधि के दौरान, आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनकी उचित देखभाल करें। इस समय लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन इस तरह की यात्रा करने पर आपको कुछ परेशानियों का अनुभव हो सकता है। वहीं समाज में आपका नाम और प्रसिद्धि भी बढ़ सकती है। समाज के लिए आपके उदार योगदान के लिए आपको पहचाना जाएगा। इस सप्ताह सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। इसके प्रभाव से आपके अंदर अहंकार की भावना आ सकती है। आपके संचार कौशल भी कठोरता देखी जा सकती है जो संभवतः आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों को प्रभावित करेगा। वहीं आप इस समय सरकार द्वारा घोषित कुछ योजनाओं से लाभ पा सकते हैं है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल………

इस सप्ताह चंद्रमा आपके पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भावों में गोचर करेगा। सप्ताह की शुरुआत शानदार होगी। पंचम भाव का चंद्रमा आपकी खुशी में योगदान देगा। नौकरी के साथ-साथ व्यवसाय में समृद्धि आएगी। संतान सफलता के नए आयाम छुएगी। चूंकि पांचवें भाव का ज्ञान और शिक्षा के साथ संबंध है, इसलिए छात्र अपने शैक्षणिक जीवन में अच्छा करेंगे। उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत सफल होगी। इसके बाद जब चंद्रमा का गोचर आपके छठे भाव में होगा तो आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। इस अवधि में मानसिक रूप से, आप एक बेहतर स्थिति में होंगे क्योंकि आप अपने छोटे भाई-बहनों का समर्थन प्राप्त करेंगे। ध्यान रहे, इस समय आपके दुश्मन आपके ऊपर हावी होने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे। बहरहाल, सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपके सातवें घर में होगा। इस समय, व्यवसाय से जुड़े जातक अनुकूल समय का अनुभव करेंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। आपकी मानसिक शक्ति भी इस दौरान बरकरार रहेगी। सप्ताह के अंत में चंद्रमा का गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इस समय आपको कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने आर्थिक संसाधनों पर पकड़ बनाए रखते हुए आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार, ऐसी स्थिति को संभालने के लिए तैयार रहें और अप्रत्याशित व्यय से बचने के लिए एक उपयुक्त बजट तैयार करें। खाने की आदतों और जीवनशैली पर भी ध्यान दें। फूड प्वॉइजनिंग के कारण आप पेट के संक्रमण से पीड़ित हो सकते हैं। स्ट्रीट फूड के सेवन से परहेज करें और अपने आहार में ताजी सब्जियों को शामिल करें। इस सप्ताह सूर्य के बारहवें भाव में गोचर होने से आपको कुछ अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आप विदेश यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपके पिता के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी होंगे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह गोचर आपके लिए फलदायी साबित होगा।

धनु का साप्ताहिक राशिफल………

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भावों में अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा। सप्ताह की शुरुआत में माता जी का स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। ऐसी स्थिति में उनकी उचित देखभाल करें और जरुरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें। घर में परिवार के सभी सदस्य सामूहिक रूप से घर का काम निपटाएंगे। इससे घर में एकता का भाव देखने को मिलेगा। आपके परिजन आपके कार्य की भी सराहना करेंगे। इस प्रकार, आप काम पर ध्यान केंद्रित करने और अपने कार्यों को सफलपूर्वक ख़त्म करने में सक्षम होंगे। चौथे घर के बाद, चंद्रमा आपके पांचवें भाव में जाएगा। यह समय आपके बच्चों के लिए काफी अनुकूल होगा। वे अपने अध्ययन में अच्छा करेंगे। इसी समय, आपको अपने मौजूदा वेतन में बढ़ोतरी भी मिल सकती है। इस प्रकार, वित्तीय दृष्टिकोण से, सप्ताह आपके लिए भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा, आप कलात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद चंद्र देव आपके छठे भाव में जाएंगे जिससे आप धार्मिक गतिविधियों पर कुछ धन खर्च करेंगे। ऐसा करने से आपको आंतरिक रूप से ख़ुशी होगी। हालाँकि, आप इस दौरान एक सुस्त व्यवहार का प्रदर्शन कर सकते हैं। फिट और सक्रिय रहने के लिए ध्यान का सहारा लें। इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा का गोचर आपके सातवें घर में होगा। यह अवधि आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी। इस समय आप थोड़े परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव के कारण भी स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। गंभीर शरीर दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, आपको इस समय आराम करने आवश्यकता होगी। व्यवसाय में साझेदारी करने वाले जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की भलाई के लिए व्यापारिक साझेदार से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। इस सप्ताह आपके ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी होंगे। वे आपके खिलाफ योजनाएं बना सकते हैं लेकिन आप उन्हें आसानी से मात देने में भी सफल होंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा, आप सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

मकर का साप्ताहिक राशिफल……..

इस सप्ताह चंद्रमा आपके तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में उपस्थित होगा। साथ ही, सूर्य का गोचर भी आपके दसवें यानि कर्म भाव में होगा। सप्ताह की शुरुआत तीसरे भाव का चंद्रमा आपको छोटी दूरी की यात्रा करा सकता है। यद्यपि यह यात्रा थोड़ी थकाऊ होगी, लेकिन आप इसके कारण मुनाफा पाने में भी सफल होंगे। इसी समय, आपकी साहसी और पराक्रमी क्षमता बढ़ेगी और सबसे आगे रहेगी। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्म विश्वास आपको निडर तरीके से हर मुसीबत का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा। तीसरे घर के बाद, ग्रह का गोचर आपके चौथे घर में होगा। इस समय नया वाहन या संपत्ति खरीदने की संभावनाएँ बनेंगी। पारिवारिक मोर्चे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के सदस्य एक-दूसरे की कंपनी में एक सुखद समय का आनंद लेंगे। आप घर के कामों को निपटाने में खुद को व्यस्त रखेंगे। बहुत जल्द, चमकदार ग्रह चंद्रमा आपके पांचवें घर में निवास करने के लिए आगे बढ़ेगा। यह वह समय होगा जब आपका ज्ञान बढ़ेगा और आपकी बुद्धि आपके साथियों के बीच आपकी लोकप्रियता का कारण होगी। धर्म के प्रति भी रुचि विकसित होगी और आप इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इस गोचर की अवधि आपके बच्चों के लिए भी अनुकूल होगी और वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे। उनकी सफलता और समृद्धि से आप संतुष्ट रहेंगे। इस समय धन प्राप्त की प्रबल संभावना भी है। आप मानसिक और भावनात्मक रूप से खुश रहेंगे। हालांकि, सप्ताहांत के दौरान आपके छठे घर में चंद्रमा का गोचर होने पर खुशी की अवधि समाप्त हो जाएगी। सप्ताह के अंतिम चरण में कई समस्याएं आपको घेर लेंगी। मानसिक तनाव आपके मन में घर कर लेगा और इस तरह के तनाव और चिंता से छुटकारा पाना असंभव होगा। इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। आप इस समय कई बीमारियों के शिकार होंगे। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि अपने मानसिक तनाव को कम करने और सही स्वास्थ्य उपायों को अपनाने के लिए ध्यान का सहारा लें। इस समय आपके दुश्मन भी बढ़ सकते हैं और वे आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। व्यय भी बढेंगे जो आपके साप्ताहिक बजट के लिए एक झटका हो सकता है। अपने व्यय का प्रबंधन करने के लिए, आप किसी से ऋण भी ले सकते हैं। दशम भाव में सूर्य के गोचर से आप कार्यस्थल पर पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आप पेशेवर क्षेत्र में अपना अधिकार और प्रभाव बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों और आनंद से भरा होगा। वहीं, सरकारी क्षेत्र से भी मुनाफा कमाया जाएगा।

कुंभ का साप्ताहिक राशिफल……..

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके दूसरे भाव में स्थित होगा जिसके कारण भाग्य इस समय आपका पक्ष लेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके परिवार में किसी तरह का कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें आपको शानदार व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए अवसर प्राप्त होगा। इसी अवधि में कुछ धन-दौलत संचित करने में सफलता मिलेगी। दूसरे घर के बाद चंद्रमा का गोचर आपके तीसरे घर में होगा। इस दौरान, आप कम दूरी की यात्रा करने का अवसर अर्जित कर सकते हैं। आप एक शांत और सुखद स्थान पर भी जा सकते हैं। इसमें आपका धन ख़र्च होगा, लेकिन इसमें आपको संतुष्टि मिलेगी। वहीं आप कार्यस्थल पर अच्छे फल प्राप्त करेंगे। जो लोग विदेश में रह रहे हैं, वे अपनी मातृभूमि पर लौटने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में, चंद्रमा आपके चौथे घर में प्रवेश करेगा और यह आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लेकिन आपके वित्तीय संसाधनों का उपयोग घरेलू खर्चों में हो सकता है। इसलिए, आपको अपने ख़र्च पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है। जब सप्ताह अपने अंतिम चरण में होगा, तो चंद्रमा आपके पांचवें घर में गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में काफी चिंतित रहेंगे। आप पेट के संक्रमण से भी पीड़ित हो सकते हैं। इससे बचने के लिए अपने ख़ान-पान पर ध्यान दें। नवम भाव में सूर्य के गोचर से आपको कुछ महान विभूतियों से मिलने का अवसर मिलेगा। समाज के कुछ प्रभावशाली सदस्यों के साथ आपके संपर्क स्थापित होंगे। आपके सामाजिक कद में भी वृद्धि होगी। आपके साथ-साथ आपके पिता का स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रह सकता है, इसीलिए आपको अपने और अपने पिता की अच्छी देखभाल करें।

मीन का साप्ताहिक राशिफल…….

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे भावों में होगा। इसके साथ ही इस सप्ताह सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में भी होगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक रहेगी क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में गोचर कर रहा है। इस समय, आप स्वकेन्द्रित होकर सोचेंगे। लेकिन मन की स्थिति खुश और शांत रहेगी। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन से संबंधित होते हुए आप इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जब चंद्रमा आपके दूसरे भाव में चला जाएगा, तो आपके पारिवारिक जीवन में समृद्धि आएगी। आपके सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और इस तरह वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आप कुछ धन का संचय भी कर पाएंगे। दूसरे घर के बाद, चंद्रमा आपके तीसरे घर से गुजरेगा। इस समय संचार कौशल में सुधार होगा और आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती बरकरार रहेगी। आप धार्मिक मामलों में अधिक रुचि लेंगे क्योंकि इस दौरान ऐसे मामलों में आपका विश्वास बढ़ेगा। आप इस समय तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा का गोचर आपके चौथे घर में होगा। यह अवधि आपके लिए थोड़ा नकारात्मक हो सकती है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए, उनकी उचित देखभाल करें। अपने माता-पिता द्वारा किए जाने के बजाय घर के कामों को अपने दम पर निपटाने की कोशिश करें। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने का प्रयास करें ताकि किसी भी संभावित संघर्ष और विवादों से बचा जा सके। सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होने से आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। इसके साथ ही आप कुछ अनैतिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपकी छवि ख़राब हो सकती है। लिहाज़ा मर्यादा का ख़्याल रखें और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे समाज में आपका या आपके परिवार का नाम बदनाम हो।

Translate »