सऊदी अरब / अब सेना में भी शामिल हो सकेंगी महिलाएं; पुरुषों के बराबर ही वेतन और सुविधाएं

रियाद।सऊदी अरब ने महिलाओं को समान अवसर देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया। सऊदी सरकार ने गुरुवार को ऐलान किया कि अब सऊदी सुरक्षा बलों में महिलाओं की नियुक्ति भी की जा सकेगी। सेना समेत तमाम सुरक्षा बलों में महिलाओं को पुरुषों के समान ही वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी। सऊदी विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर भी इसका ऐलान किया। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा नीति में सुधार किया गया है। इसके तहत अविवाहित विदेशी पर्यटक एक साथ एक कमरे में रह सकेंगे।
सैन्य बलों में महिलाओं की भर्ती के लिए कुछ श्रेणियां तय की गई हैं। उन्हें वही वेतन, भत्ते और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जो पुरुषों के लिए निर्धारित हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कुछ महीने पहले साफ कर दिया था कि देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी लाई जाएगी। इसके बाद उन्हें ड्राइविंग की मंजूरी दी गई। सार्वजनिक स्थानों पर अबाया पहनने के सख्त नियम को शिथिल किया गया। अनमैरिड कपल्स को होटल में एक साथ रुकने की इजाजत दी गई।

Translate »