खरीफ़ विपणन वर्ष 2019-20ः पचास लाख मी0टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित

लखनऊः 25 सितम्बर 2019
उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में मूल्य समर्थन योजना के तहत इस वर्ष प्रदेश के लिए 50 लाख मी0टन धान क्रय का कार्यकारी लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित अवधि में क्रय केन्द्रों पर धान की आवक बनी रहती है तो किसानों के हितों को देखते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान क्रय किया जायेगा।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में 09 क्रय एजेन्सियों के 3000 क्रय केन्द्र खोला जाना प्रस्तावित है। संस्थावार खोले जाने वाले धान क्रय केन्द्र एवं निर्धारित लक्ष्यों में खाद्य विभाग की विपणन, पंजीयन सोसायटी व मल्टी स्टेट कोआॅपरेटिव सोसायटी सहित 750 क्रय केन्द्रों में 18 लाख मी0टन, उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एस0एफ0सी0) के 100 केन्द्रों में 1.50 लाख मी0टन, उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम के 150 क्रय केन्द्रों में 4.00 लाख मी0टन, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पी0सी0एफ0) के 1300 क्रय केन्द्रों में 12 लाख मी0टन तथा उत्तर प्रदेश कोआॅपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पी0सी0यू0) के 250 क्रय केन्द्रोें में 6.50 लाख मी0टन धान की खरीद की जायेगी।
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं औद्योगिक निगम (यू0पी0एग्रो0) के 75 क्रय केन्द्रों मंे 2.00 लाख मी0 टन, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यू0पी0एस0एस0) के 200 क्रय केन्द्रों में 3.00 लाख मी0टन, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नेफेड) के 75 क्रय केन्द्रों में 1.00 लाख मी0टन तथा भारतीय खाद्य निगम के 100 क्रय केन्द्रों में 2.00 लाख मी0टन धान खरीदा जायेगा।
उत्तर प्रदेश खाद्य तथा खाद्य रसद विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार क्रय संस्था, क्रय केन्द्रों की संख्या व क्रय केन्द्रों के लक्ष्य को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। किसी संस्था को खरीद कार्य में लगाया या खरीद कार्य से हटाया भी जा सकता है।

Translate »