केन्द्रीय दल द्वारा जिले का कीया गया भ्रमण एंव अति-वृष्टि एवं बाढ़ से हुई क्षति का लिया जायजा

जिला आगर मालवा 19 सितंबर

केन्द्रीय दल द्वारा जिले का कीया गया भ्रमण एंव अति-वृष्टि एवं बाढ़ से हुई क्षति का लिया जायजा तथा केंद्रीय दल को संभागायुक्त उज्जैन, कलेक्टर आगर, उज्जैन, देवास एवं शाजापुर द्वारा चारों जिलों के कलेक्टर ने संबंधित जानकारी दी।

मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441

मामला मध्यप्रदेश के जिला आगर मालवा का है। जंहा मानसून सत्र-2019 के दौरान मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन करने हेतु संयुक्त संचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली संदीप पौण्डरिक के नेतृत्व में अन्तर मंत्रालयीन केन्द्रीय दल ने शुक्रवार 20 सितंबर आगर-मालवा जिले में आकर अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी प्राप्त की तथा जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर फसल नुकसानी एवं मकान क्षति का जायजा लिया गया। केन्द्रीय दल में व्यय विभाग वित्तीय मंत्रालय के डायरेक्टर अमरनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर सुमित गोल शामिल थे।

केन्द्रीय दल द्वारा शुक्रवार को पूर्वान्ह में जिला मुख्यालय पर पहुंचकर स्थानीय रेस्ट हाऊस पर उज्जैन संभागायुक्त अजीत कुमार, कलेक्टर आगर संजय कुमार, कलेक्टर उज्जैन शशांक मिश्र, कलेक्टर शाजापुर विरेन्द्र रावत, कलेक्टर देवास श्रीकान्त पांडे आदि से चर्चा कर जिलों में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से हुई क्षति जानकारी प्राप्त की गई। चारों जिला कलेक्टरों द्वारा अपने-अपने जिले में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी पाॅवर प्वाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई। इस दौरान दल द्वारा चारों जिलों के कृषि वैज्ञानिकों से भी फसल नुकसानी के बारे में चर्चा कर जानकारी ली गई ।
केन्द्रीय दल ने गांवों का भ्रमण कर फसल नुकसानी देखी
रेस्ट हाऊस पर समीक्षा उपरान्त केन्द्रीय दल ने आगर तहसील के ग्राम आवर पहुंचकर अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया । दल ने आवर में कालूसिंह पिता रोड़सिंह, बद्रीसिंह पिता पूरसिंह, उमेनसिंह पिता बापूसिंह, सुनीता पति गोविन्द सिंह, प्रेमबाई, कमल सिंह द्रोपदी बाई, दरबार सिंह आदि के क्षतिग्रस्त मकानों देखा गया। इस पश्चात् दल ने ग्राम ढोटी में कृषक बशीलाल पिता कृष्णदास पालीवाल, अय्युब खान तथा ग्राम तनोड़िया में कृषक सुरेन्द्र सिंह पिता नाहरसिंह, दूलेसिंह पिता पर्वत सिंह आदि कृषकों के खेतों में पहुंचकर फसलों का अवलोकन कर उपस्थित किसानों से फसल नुकसानी के बारे में चर्चा की। किसानों द्वारा अति-वृष्टि से हुई फसल नुकसानी के बारे में दल को अवगत कराया गया। इसके पश्चात् केन्द्रीय दल द्वारा ग्राम हड़ाई, थड़ौदा, कबीरखेड़ा आदि ग्रामों में किसानों की फसलों का अवलोकन करते हुए पिपलोनखुर्द में पहुंचकर कृषक भवानी प्रसाद पिता राजेन्द्रसिंह की संतरा फसल एवं मेहरवानसिंह पिता संजनसिंह सहित अन्य कृषकों की सोयाबीन के खेतो का निरीक्षण कर फसल नुकसानी का सर्वेे किया गया।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय दल के साथ कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री सविता सोहाने, अपर कलेक्टर एनएस राजावत, एसडीएम आगर महेन्द्र सिंह कवचे, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डाॅ कायमसिंह, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डाॅ. मुकेश सिंह, संयुक्त संचालक कृषि उज्जैन टी.के. पांडे, उप संचालक कृषि आगर आरपी कनेरिया, उप संचालक कृषि शाजापुर आर.पी.एस. नायक, कृषि वैज्ञानिक डाॅ पीएस शक्तावत, आत्मा के तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Translate »