
घाट किनारे के मंदिर में पहुंचा पानी, केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार अधिक बढ़ोतरी नहीं होने की आशा
वाराणसी।पहाड़ों व मध्य प्रदेश में हुई बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की दर से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। यह बढ़ोतरी कुछ समय के लिए ही रहने की आशंका भी जतायी गयी है।
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से घाट के किनारे के मंदिरों में पानी पहुंच गया है जिसके चलते आधा से अधिक मंदिर डूब चुका है। गंगा का जलस्तर बढऩे का असर वरुणा नदी पर भी पड़ रहा है और वहां भी पानी में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। बनारस में सावन के समय ही गंगा में बढ़ोतरी शुरू हो जाताी है। गंगा में अधिक पानी आ जाता है तो सावन के बाद गंगा विकराल रुप धारण करती है लेकिन इस बार गंगा के जलस्तर में बहुत कम वृद्धि देखी गयी है। इसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर कम बारिश होना है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में हुई बारिश से गंगा की सहायक नदियों में वृद्धि हुई है जिसके चलते ही गंगा का जलस्तर बढ़ा है। गंगा का वाॢनंग लेबल 70 मीटर है जबकि खतरे का निशान 71 मीटर पर है। दोपहर में गंगा का जलस्तर 62.92 मीटर दर्ज किया गया था।
*_गंगा में अधिक पानी आ जाता है तो सावन के बाद गंगा विकराल रुप धारण करती है_*
*मौसम में नहीं हुआ बड़ा परिवर्तन तो लोगों को मिल सकती है राहत*
मौसम में अगर बड़ा परिवर्तन नहीं होता है तो नदी किनारे रहने वालों को बाढ़ से राहत मिल सकती है यदि पहाड़ों पर झमाझम बारिश हो गयी तो फिर से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है जिसका असर किनारे पर रहने वालों पर पड़ेगा। गंगा में बढ़े जलस्तर के बाद भी ओवरलाोड नाव चलायी जा रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal