कलेक्ट्रेट में दी गयी भावभीनी विदाई

सोनभद्र।जिलाधिकारी सोनभद्र ने कहा कि बिदाई का क्षण वास्तव में काफी दुःखदायी होता है। सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होगा। जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। ऐसे ही कर्मठ एवं ईमानदार व लगनशील अधिकारी/कर्मचारी के रूप में कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जनाब कमल जहीर खॉन, प्रशासनिक अधिकारी जय राम, तहसील राबर्ट्सगंज के वरिष्ठ सहायक महीश कुमार श्रीवास्तव की सेवाएं काबिले तारीफ हैं। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह व डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 31 जुलाई, 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जनाब कमल जहीर खॉन, प्रषासनिक अधिकारी जय राम, तहसील राबर्ट्सगंज के वरिष्ठ सहायक महीश कुमार श्रीवास्तव की सेवाओं की तारीफ की। इस मौके पर रिटायर्ड होने वाले कार्मिकों को माला पहनाकर, अंग वस्त्रम् प्रदान कर व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए अधिकारियों ने लम्बी आयु व सुखद जीवन की कामना की। विदाई समारोह को जिलाधिकारी के अलावा अपर जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाष चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ0 राकेष तिवारी, ओ0एस0डी0एम0 श्री अमरपाल गिरि,नाजिर सदर प्रकाश चन्द्र गिरी, श्री रामलाल यादव, श्री राजीव शुक्ला, सूचना विभाग के नेसार अहमद, कलेक्ट्रेट के सुरेश पाठक आदि ने सेवानिवृत्त कार्मिकों तारीफ करते हुए उनकी अच्छी तंदुरूष्ती व बेहतर भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के सुरेश पाठक ने किया।इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिवार की तरफ से सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंक वस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जव भविष्य की कामना की।

Translate »