लोक रत्न उपाधि से विभूषित करते हुए विंद संस्कृति को समिति के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के भवानी गांव में 31 जुलाई सन 1939 में जन्में डॉक्टर अर्जुन दास केसरी का 80 वॉ जन्मदिन जनपद मुख्यालय राबर्टसगंज स्थित मीडिया फोरम आफ इंडिया के कार्यालय मेंमुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर जीकी अध्यक्षता,डॉक्टर अर्जुन दास केसरी के मुख्य आतिथ्य,कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र, कवित्री डॉक्टर रचना तिवारी, साहित्यकार शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं फिनलैंड से आये वैज्ञानिक कविंद्र कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया,इस अवसर पर साहित्य कला संस्कृति पर्यटन के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विन्ध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा डॉक्टर अर्जुन दास को “लोक रत्न” उपाधि एवं मीडिया फोरम ऑफ इंडिया ट्रस्ट के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी द्वारा डॉक्टर केसरी को अंग वस्रम् एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, कथाकार, साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र, क्रांतिकारी, देश भक्त गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलन,माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।इस कार्यक्रम में साहित्यकार सुशील राही, अमर नाथ अजेय. चिंता पांडेय,शिव नारायण शिव दिवाकर द्विवेदी, संजय पांडेय,ज्ञानदास कनौजिया सहित अन्य पत्रकार साहित्यकार, कविगण उपस्थित रहे,कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया।आदिवासियों के चहेते लेखक के रूप में प्रसिद्ध इनकी विख्यात कृति लोरिकायन सहित लगभग 60 कृतियॉ प्रकाशित हैं, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, मध्यप्रदेश, बिहार सरकार के सरकारी संस्थान एवं विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक,संगठनों द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित डॉ अर्जुन दास केसरी को राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। लोक साहित्य, संस्कृति की पत्रिका लोकवार्ता शोध पत्रिका का प्रकाशन,संपादन के अतिरिक्त इन्होंने लोकवार्ता शोध संस्थान की स्थापना किया। इस संस्था के द्वारा एक पुस्तकालय एवं संग्रहालय भी संचालित है।इस संग्रहालय में पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर, मूर्तियां,आदिवासी संस्कृति, जीवन से जुड़ी हुई वस्तुएं, दुर्लभ फोटोग्राफ्स,पांडुलिपियॉ, सिक्के, पुस्तकें इत्यादि संग्रहित है।(इस समाचार को प्रकाशित करें)

Translate »