सोनभद्र गोली कांड के पीड़ित परिजनों से प्रियंका गांधी की कराई गई मुलाकात,

बोलीं प्रियंका गांधी- राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मिलने को कहा था

प्रियंका ने कहा कि क्या इन आँसुओं को पोंछना अपराध है

प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर चुनार गेस्ट हाउस के बाहर धरना पर बैठ गई हैं

प्रियंका ने कहा कि पीड़ित परिवारों को गेट के बाहर ही रोका गया है।

सोनभद्र।-सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में उम्भा नरसंहार में मारे गए दस लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलने की जिद पर शुक्रवार से ही अड़ीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर चुनार गेस्ट हाउस के बाहर धरना पर बैठ गई हैं। लगातार 24 घंटा बाद भी प्रियंका गांधी की जिद को देखते हुए प्रशासन ने सोनभद्र नरसंहार के चार पीड़ित परिवार की महिलाओं को चुनार किला के गेस्ट हाउस में बुलाया।

चुनार किला के गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के नेताओं के धरना के बीच में ही गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवार की महिलाओं को लाया गया । चार महिलाओं के साथ गांव के कुछ पुरुष भी हैं। इन सभी से प्रियंका गांधी से भेंट की है। इनसे सोनभद्र कांड के बारे में उन्होंने काफी कुछ जानना चाहा चुनार गेस्ट हाउस के बगीचे में पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को देखते ही रोना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रियंका भावुक हो गईं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पानी पीने के लिए कहा। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि क्या इन आँसुओं को पोंछना अपराध है।प्रियंका ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि 15 पीड़ित परिवारों की मुझसे मुलाकात नहीं कराई है सिर्फ 2 लोगों को मुझसे मिलाया गया है। प्रियंका ने कहा कि पीड़ित परिवारों को गेट के बाहर ही रोका गया है।

Translate »