राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के दो हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। गहलोत ने अब इन दो हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Translate »