आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती का मनाया गया बलिदान दिवस

दुद्धी। आज आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस बड़े धूमधाम से मलदेवा गांव में स्थित मंदिर परिसर में समारोह कर मनाया गया। और बड़ा देव का श्रद्धा सुमन कर के 52 गढ़ के देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा कर शुरुआत की गई।पूजा के बाद महारानी वीरांगना के चित्र पर समाज के द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। पूजा का मुख्य अतिथि अनिल सिंह पोया व सुरेन्द्र रंगीला एंड टीम द्वारा गौड़ी संस्कृति गीत भजन प्रस्तुत किया गया। और ओबरा से आए भोजपुरी गाना भुनेश्वर देवगन ने भी अपने शुरू से महफिल में गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सबसे पहले सुरेन्द्र रंगीला ने महारानी के जीवन चरित्र पर विस्तार से वर्णन किया और नारी शक्ति का एक प्रेरणा बताया कि आज की महिलाओं का रानी दुर्गावती के बताए हुए चरित्रों पर चलकर एक सीख लेना चाहिए। कि अपने प्राणों को आहुति कर लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गई थीं। और कार्यक्रम के अतिथि राम शरण सिंह,सिद्धांत सिंह ,अंतू सिंह सहित लखनऊ से आकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक/ आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने बताया कि आदिवासी समाज आज एक ऐतिहासिक दिन है। गोंडवाना समाज बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह पोयम अनिल सिंह रामप्यारे रामविचार पोयम मनबसा देवी रेखा समारू सिंह राजकुमार पोयम की देवी एवं समस्त आदिवासी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।

Translate »