बलिया
पूर्व भाजपा विधायक इससे पहले भी कर चुके हैं डीएम के मानसिक संतुलन के जांच की मांग
बलिया। यूपी के बलिया में जिलाधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ता का मामला फिर गरमाता नजर आ रहा है। वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने एक बार फिर जिलाधिकारी का मानसिक संतुलन बिगड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं सरकार से डीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। राम इकबाल सिंह ने जिलाधिकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाही रवैया का भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस अभद्र कृत्य का बदला लिया जाएगा। कहा कि मेरे खून का एक-एक कतरा गरीबों मजलूमों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। जो कभी भी किसी के खिलाफ अन्याय नहीं होने देगा और न ही सहन करेगा सिर्फ और सिर्फ न्याय होगा।
बतादें कि पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने व जेल से रिहा होने पर आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसका उद्देश्य पिछले दिनों बलिया जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी के साथ हुई झड़प से संबंधित था। भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने भवानी सिंह खंगारौत को आड़े हाथों लेते हुए पत्रकारों से वार्ता में कहा कि निश्चित ही भवानी सिंह खंगारौत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से भवानी सिंह खंगारौत ने भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को अपने निजी आवास पर बुलाकर अपमानित किया यह निश्चित में मुगलिया सल्तनत की तरफ इशारा करता है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि निश्चित ही जिलाधिकारी के अभद्र कृत्य का प्रतिकार होगा।
दरअसल, पिछले दिनों बलिया के डीएम भवानी सिंह खंगारौत और भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी के बीच झड़प हुई थी जिसमें भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को कानूनी धाराओं के अंतर्गत 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जिस पर भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी पर एससीएसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसी मामले में पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह कूद पड़े हैं। उन्होंने जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के खिलाफ मोर्च खोलते हुए उनके ऊपर मुगलिया सल्तनत की ताना शाही व्यवस्था व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निश्चित ही भवानी सिंह भवानी सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
आचारसंहिता के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को अपने आवास पर बुलाया था जहां पर किसी बात को लेकर बलिया जिला अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और भाजपा नेता विनोद तिवारी के बीच कहासुनी व वाद विवाद बढ़ने लगा ऐसी में विवाद इतना आगे बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को कंट्रोल किया।
पूर्व भाजपा विधायक ने एक बार की थी डीएम के मानसिक संतुलन बिगड़ने के जांच की बात
यूपी के बलिया जनपद में जिलाधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ता का मामला फिर गरमाता नजर आ रहा है। वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने जिलाधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार से उनके मानसिक संतुलन की जांच कराने की मांग की है।
*IAS रेणुका कुमार ने भी डीएम भवानी सिंह खंगारौत पर मानसिक संतुलन खराब होने का आरोप*
IAS रेणुका कुमार ने भी एक बार IAS भवानी सिंह खंगारौत पर मानसिक संतुलन खराब होने का आरोप लगया था जो काफी चर्चा में रहा। वहीं अब बीजेपी के पूर्व विधायक ने भी मुहर लगाते हुए कहा अगर मानसिक संतुलन खराब न होता तो क्या ऐसा कार्यवाही करते।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal