पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो पर हुई हिंसा के विरोध में भाजपा ने निकाला मार्च

लखनऊ 15 मई 2019। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा निकाले जा रहे रोड शो पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई हिंसा के विरोध में मौन जुलूस निकाला गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय से प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र प्रभारी जे.पी.एस. राठौर, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘‘ममता बनर्जी शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो’’, ‘‘पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाओ, लोकतंत्र बचाओ’’, ‘‘ममता तेरी गुण्डागर्दी नही चलेगी-नही चलेगी’’। ‘‘दीदी तेरी दादा गिरी नही चलेगी-नही चलेगी’’, जैसे प्ले कार्ड लेकर मुंह पर उंगली रखकर गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला और गांधी प्रतिमा पर कुछ देर रूककर मार्च समाप्त किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि ममता सरकार द्वारा तरह-तरह से लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है कभी भाजपा नेताओं के हेलीकाफ्टर उतरने की अनुमति न देना तथा सभा की अनुमति न देना एवं अनुमति मिलने के बाद निरस्त कर देना एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरीको से प्रताड़ित करने जैसी घटनायें घटी हैं जिससे लोकतंत्र अपमानित हुआ है एवं पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं में बहुत रोष था और ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में करायी जा रही हिंसा के विरोध में ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। मार्च में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, मनोज अवस्थी, साधना वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नीरज कटियार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, नीलम सिंह, मधुबाला त्रिपाठी, रमा सिंह, सौरभ शुक्ला, पवनेश सिंह, विनायक पाण्डेय, अम्बेश प्रकाश मिश्र, हिमांशुराज सोनकर, खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Translate »