पाकिस्तान के क्वेटा में खौफ के साए में जी रहे हैं शिया मुसलमान, आतंकी बने जान के दुश्मन

पाकिस्तान में आतंकी अक्सर शिया समुदाय के लोगों और उनकी मस्जिदों को निशाना बनाते रहे हैं।

एशिया पाकिस्तान के क्वेटा में खौफ के…

पाकिस्तान के क्वेटा में खौफ के साए में जी रहे हैं शिया मुसलमान, आतंकी बने जान के दुश्मन

पाकिस्तान में आतंकी अक्सर शिया समुदाय के लोगों और उनकी मस्जिदों को निशाना बनाते रहे हैं।

क्वेटा।

पाकिस्तान में आतंकी अक्सर शिया समुदाय के लोगों और उनकी मस्जिदों को निशाना बनाते रहे हैं। आतंकियों के निशाने पर होने के चलते पाकिस्तान का शिया हाजरा समुदाय दक्षिण-पश्चिम शहर क्वेटा में सुरक्षा की तमाम कवायद के बावजूद असुरक्षित महसूस करता है। इस समुदाय का कहना है कि आतंकी लगातार उनके समुदाय के लोगों की हत्याएं कर रहे हैं और प्रशासन इन हत्याओं को रोकने में विफल रहा है। आपको बता दें कि वर्षों से हाजरा समुदाय के ये लोग 2 बस्तियों में रह रहे हैं।
अल्पसंख्यकों को आतंकियों की हिंसा से बचाने के लिए लगातार सैकड़ों सशस्त्र बल पहरा देते हैं और कई सुरक्षा चौकियां बनायी गई हैं। बस्ती के भीतर लोगों की स्थिति के बारे में हाजरा समुदाय के एक कार्यकर्ता बोस्तान अली ने कहा, ‘यह जेल की तरह है। हाजरा लोग मानसिक प्रताड़ना झेलते हैं। बाकी शहर से कटकर रहना पड़ता है।’ बलूचिस्तान की राजधानी में क्वेटा में शिया समुदाय की अच्छी खासी मौजूदगी है। इस इलाके में सांप्रदायिक हिंसा, फिदायीन हमला और लूटपाट आम बात है। कहीं आने जाने के दौरान समूह, कारोबारियों और विक्रेताओं की हिफाजत के लिए सशस्त्रकर्मी तैनात रहते हैं।

Translate »