Wednesday , September 16 2026

इमरान खान ने स्वीकारा, पाकिस्तान महंगाई से जूझ रहा

इस्लामाबाद ।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया कि देश के लोग बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं। उन्होंने कर्ज में डूबी अर्थव्यवस्था के उबरने तक लोगों से मजबूत बने रहने की अपील की। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है कि खान की सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से राहत पैकेज प्राप्त करने के करीब है।
रावलपिंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खान ने कहा, ‘यह पूरी तरह सही है कि हमारे लोग कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, बिजली महंगी है, गैस महंगी है। मैं समझ सकता हूं कि महंगाई बढ़ रही है।’ खान ने लोगों से बढ़ती महंगाई के बीच धीरज रखने के अपील की।

Translate »