
नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार दोपहर 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल 18 लाख छात्रों में से 91.1% ने परीक्षा में सफलता हासिल की। 10वीं के नतीजों में 5 साल से चल रहा गिरावट का दौर थम गया। 2018 के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 5 फीसदी का सुधार आया है। त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे ज्यादा 99.85% छात्र पास हुए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक चली थी।
13 टॉपर्स में 7 लड़के, 6 लड़कियां
13 टॉपर्स ने 500 में से 499 अंक हासिल किए। इनमें 7 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं। सिद्धांत पेंगोरिया, दिव्यांश वाधवा, योगेश कुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, वत्सल वार्ष्णेय, आर्यन झा, इश मदन, मान्या, तारु जैन, भावना एन शिवादास, दिवजोत कौर जग्गी, अपूर्वा जैन और शिवानी लाठ ने यह उपलब्धि हासिल की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal