विपरीत स्वभाव के हैं गधे और घोड़े, गधे को बारिश पसंद नहीं और घोड़ा अधिक ठंड सहने में सक्षम

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. वैज्ञानिकों ने घोड़े और गधे को स्वभाव को बेहतर समझने के लिए शोध किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, गधे और घोड़े स्वभाव में काफीहद तक एक-दूसरे से विपरीत होते हैं। गधों को बारिश बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं घोड़ों पर बारिश और ठंड का अधिक असर नहीं पड़ता। जर्नल ऑफ वेटरनरी बिहेवियर में प्रकाशित शोध के मुताबिक, घोड़ा कड़ी से कड़ी ठंड को सहने में भी सक्षम है।

  1. अध्ययन पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है। शोध 208 अलग-अलग प्रजाति के घोड़ों और गधों पर किया गया है। करीब 16 महीनों तक शोध इंग्लैंड के समरसेट और डेवन में किया गया है। शोध में कहा गया है कि तेज हवा चलने गधे के बिहेवियर में काफी बदलाव आता है। ऐसी स्थिति में 61 फीसदी गधे घर या आश्रय में रहना पसंद करते हैं जबकि ऐसा सिर्फ 5 फीसदी घोड़े ही करते हैं।

  2. शोध में कई बातों को आधार बनाया गया है। इसमें तापमान, हवा की गति, बारिश का स्तर और जानवरों को मक्खियाें के काटने से होने वाली परेशानी शामिल है। साथ ही कौन सी बातें जानवर को आश्रय ढूंढने के लिए दबाव डालती हैं, इसे भी रिसर्च का हिस्सा बनाया गया है। लंदन जैसे देश में घोड़े आसानी से सर्वाइव कर सकते हैं जबकि गधों के लिए गर्म जलवायु वाले देश बेहतर हैं।

    ''

  3. शोधकर्ता डॉ. प्रूप्स का कहना है कि तेज ठंडी हवाएं या बारिश होने पर गधे आश्रय ढूंढने की कोशिश करते हैं। इससे उनकी प्रजातियों के बारे में कई अहम जानकारियां मिलती हैं। आमतौर पर घोड़े ज्यादातर ऐसी जगहों पर देखे जाते हैं जहां तापमान बहुत अधिक नहीं होता है, मौसम ठंडा होता है। वहीं गधों की प्रजाति का सम्बंध अफ्रीका में पाए जाने वाले जंगली गधों से हुआ है। ये ज्यादातर उत्तरी अफ्रीका के रेगितस्तानी क्षेत्रों में पाए जाते थे। इसलिए तापमान बढ़ने पर भी इन्हें दिक्कत नहीं होती जबकि घोड़ों के साथ ऐसा नहीं होता।

  4. ''

    अध्ययन की मदद से शोधकर्ता लोगों को यह भी बताना है कि घोड़ों और गधों की प्रजाति को बेहतर तरीके से कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, जिसमें वे सहज महसूस करें। शोध के मुताबिक, बारिश होने पर गधे ज्यादातर घरों में रहना पसंद करते हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Donkeys dont like rain and seek shelter when its cold study finds

      [ad_2]
      Source link

Translate »