दो कुत्तों की अनोखी दोस्ती, स्टेफी देख नहीं सकता है लेकिन टॉबी उसे गाइड की तरह रास्ता दिखाता है

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. ब्रिटेन का स्टेफी एमस चर्चा में है। यह कुत्ता देख नहीं सकता। स्टेफी की मदद के लिए उसके साथ हमेशा एक डॉगी टॉबी गाइड के तौर पर रहता है। जो उसे रास्ता दिखाता है और बातें भी करता है। दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग हैऔर सच्चे दोस्त की तरह हमेशा साथ रहता हैं। यह स्टेफी को खाने का कटाेरा तक ढूंढने में मदद करता है।

  1. ''

    इसकी मालिक 27 वर्षीय जेस मार्टिन हैं जो एक फायर सर्विस कंपनी में काम करती हैं। जेस कहती हैं कि एमस जन्म से ही ऐसा है। इसका जन्म एक बचाव केंद्र में हुआ। करीब 4 महीने तक जेस का इलाज चला। जेस ने एमस को पहली बार तब देखा जब वह पिछले साल अगस्त में मदद करने के लिए बचाव केंद्र पहुंची थीं। उस दौरान जेस मात्र 9 दिन का था। काफी कोशिशों के बाद इसे इसके परिवार से नहीं मिलाया जा सका तो जेस उसे घर ले आईं।

  2. ''

    जेस के मुताबिक, बड़ा सवाल था कि घर लाने के बाद एनस कैसे अपना जीवन जी पाएगा। लेकिन कुछ समय बाद इसे दूसरे कुत्ते टॉबी के साथ रखा गया। शुरुआत में दोनों के बीच बॉन्डिंग अच्छी नहीं बन पाई क्योंकि एमस जानवरों के कायदे से वाकिफ नहीं था। वहीं टॉबी लगातार उसे नजरअंदाज करता था।

  3. ''

    कुछ समय बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हुई और टाॅबी अघोषिततौर पर उसका गाइड है। टॉबी हर समय उसकी मदद करने की कोशिश करता है। जेस कहती हैं जब हम एमस को वॉक पर ले जाते हैं तो वह शोर सुनकर डर जाता था। इस दौरान टॉबी उसकी मदद करता था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Blind staffie cross has his own guide dog who helps him around

      [ad_2]
      Source link

Translate »