लाइफस्टाइल डेस्क. कंकाल और पुरानी ममीज को पसंद करने वालों के लिए रशिया के नोवोसिबिर्स्क शहर में खास तरह का म्यूजियम बनाया गया है। इसे नाम दिया गया है डांस ऑफ डेथ यानी मौत का डांस। कुछ ही दिनों में इसे आम लोगों के लिए ओपन किया जाएगा। यहां एक रात बिताने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
-
म्यूजियम की तस्वीरों में अलग-अलग देशों के लोगों की पहचान को भी दिखाया गया है। इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली और रशिया के लोगों के परिधानों और ज्वैलरी की जानकारी, यहां की तस्वीरों से मिलती है। लोग कैसे दिखते थे, उनकी शख्सियत की पहचान क्या थी, यह भी समझा जा सकता है।
म्यूजिम के हेड सर्जे याकुशिन का कहना है कि, हम सबका शरीर नाशवान है और सभी की मौत होती है, इस विचार के साथ प्रदर्शनी की शुरुआत की गई है। यही एक बात हर इंसान सामाजिक स्तर, धन और धर्म से ऊपर उठकर बराबर दिखाती है।इसमें 80 कंकाल और ममीज को पीरियड कॉस्ट्यूम में रखा गया है।
सर्जे याकुशिन का कहना है कि हर उम्र वर्ग का अमीर इंसान, किसान और कलाकार को हम बराबर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सभी की ड्रेस वास्तविक हैं, ये यूरोपीय देश और रशिया से ली गई हैं। 17वीं से 19वीं शताब्दी में लोगों के पहनावे जैसा लुक दिया गया है।
प्रदर्शनी को मध्यकालीन युग की धारणा नृत्य या मौत के आधार पर तैयार किया गया है। जो 20वीं शताब्दी के शुरुआती कल्चर का हिस्सा थी। सर्जे याकुशिन का कहना है कि प्रदर्शनी का आइडिया हमारा है और इसमें कुछ वास्तविक ममीज हैं। इसके अलावा कुछ आर्टिफिशियल ममी को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
