
चुनावी दंगल पर पेश है तमन्ना फरीदी की एसएनसी उर्जान्चल पर खाश रिपोर्ट
आडवाणी का गांधीनगर से टिकट काट दिया था उसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया
भाजपा के धुरंधरों का
लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की जगह कानपुर से सत्यदेव पचौरी मुरली मनोहर जोशी की जगह अब कानपूर को टिकट दिया है. सत्यदेव पचौरी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं. वह कानपुर के गोविंद नगर निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी हैं. बता दें कि मुरली मनोहर जोशी से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का भी गांधीनगर से टिकट काट दिया था. आडवाणी की जगह अमित शाह को इस सीट से मैदान में उतारा गया है.मुरली मनोहर जोशी और सत्यदेव पचौरी के राजनितिक जीवन की
तुलना करने पर मुरली मनोहर का भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लिए ज़्यादा योगदान रहा है
मुरली मनोहर जोशी कम उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे और 1953-1954 में एक गाय बचाव आंदोलन में इन्होने अपना सहयोग भी दिया आरएसएस को.मुरली मनोहर जोशी कुम्भ किसान आंदोलन उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय नेता थे जिन्होंने काफी योगदान दिया इस आंदोलन में.
1977 में ये अल्मोड़ा से पहली बार MP बने.1980 में ये भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी बने.1991 से 1993 तक ये भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे.1996 में ये पार्लियामेंट के सदस्य बने. ये चुनाव इन्होने अल्लाहाबाद से लड़ा था जिसमे इनकी विजय हुई.
जिसे इन्होने 2004 तक कायम रखा.1998 से 2004 तक ये ह्यूमन रिसोर्स एंड डेवल्पमेंट मंत्री रहे उस समय बाजपेयी जी किसरकार थी.
2009 में इन्हे भाजपा के मैनिफेस्टो प्रिपरेशन बोर्ड का चेयरमैन बना दिया गया. 2009 में ये एक बार फिर से वाराणसी से MP बने. 2014 में ये कानपूर से MP बने।
श्री सत्यदेव पचौरी सन 1967 में ABVP से जुड़े | 1968 में जनसंघ से जुड़ कर, अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करी | BSSD कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे | इस दौरान, आपातकाल में भूमिगत रहकर, छात्रों का सफलता पूर्वक, मार्ग दर्शन किया एवं अपने दायित्वों का निर्वाह किया | कॉलेज से ही, उनके कार्यों की प्रशंशा के बीच, कई राजनेतिक उंचाईयों को छुआ, और सन 2000 में, निष्ठा को देखते हुए, भाजपा ने, कानपुर लोकसभा का प्रत्याशित घोषित किया |
परिवार के जीवन यापन के लिए सरकारी नौकरी को अनदेखा करके अपने लोहे के व्यवसाय को चुना जिसमे इमानदारी व कठिन परिश्रम को अपना अस्त्र बनाकर काफी प्रगति की और सन 1992 से 1998 तक लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ठाठ उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे |
श्री सत्यदेव पचौरी में समाज हित की भावना कूट कूट कर भरी हुयी है | बाल निकुंज स्वरुप के अध्यक्ष के रूप में आपकी भूमिका सराहनीय है | आप सनातन धर्म मंडल के सदस्य भी हैं | हिन्दू अनाथालय कानपुर मंडल के सदस्य भी हैं | अनाथालय के सद्य होने के नाते, बेसहारा अनाथ बच्चों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास में लगे रहते हैं | श्री पचौरी की इसी लगन एवं समाजसेवा के परिणाम स्वरुप सन 2012 में गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए |
श्री सत्यदेव पचौरी बहुत ही सरल – सहन व् धार्मिक प्रकृति के व्यक्ति हैं | राष्ट्रप्रेम उनके रोम रोम में बसा है | वे समाज के प्रत्येक वर्ग एवं जाती में लोकप्रिय हैं
बहराल मुरली मनोहर जोशी की जगह अब सत्यदेव पचौरी कानपुर से मैदान में है
चर्चा थी भाजपा 75 साल की उम्र पार कर चुके नेताओं का चुनाव टिकट काट सकती है नए फॉमूले सें संकेत मिल गए थे कि लालकृष्ण आडवाणी (91), मुरली मनोहर जोशी (84)सुमित्रा महाजन (75), भगत सिंह कोश्यारी (76), शांता कुमार (83), हुक्मदेव नारायण यादव (78), बिजया चक्रवर्ती (78), करिया मुंडा (82) का टिकट कट जायेगा है। शत्रुघ्न का टिकट बागी होने के कारण कटा पर शनवाज़ हुसैन न तो बागी थे और न 75 साल की उम्र पार कर चुके है फिर भी उनका टिकट काट दिया गया ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वक़्त में धीरे धीरे भाजपा के वरिष्ठ नेता एक एक करके राजनितिक हाशिये पर चले जायेंगे और नए लोग उनकी जगह ले लेंगे।
-तमन्ना फरीदी
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal