Wednesday , September 16 2026

पुलिस की छापेमारी में 250 लीटर कच्ची शराब बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के निर्देश पर अवैध शराब बनाने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने कंजड बस्ती मे अलसुबह ही पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी किया।

image

बस्ती मे अचानक सुबह फोर्स देखकर अवैध कच्ची शराब के कारोबारी इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने घेरेबन्दी करके पांच लोगों को पकड़ लिया। वही कई कुंतल लहन नष्ट किया गया।

image

कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया की छापेमारी के दौरान 250 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। कई कुंतल लहन भी नष्ट किया गया है। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया गया।

Translate »